मैं तो बच्चों को मामू बना रहा हूं... बहन अर्पिता के बच्चों संग मस्ती करते दिखे सलमान, कैप्शन देख छूटेगी हंसी

वायरल वीडियो में सलमान खान अपनी बहन अर्पिता के बच्चों संग मस्ती करते दिख रहे हैं। भाईजान का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Salman Khan

Salman Khan at IIFA: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का अंदाज औरों से बेहद अलग है। सलमान फैंस को टाइम देने के साथ फैमिली के साथ भी बड़ी अच्छी तरह टाइम स्पेंड करते हैं। और सोशल मीडिया पर अकसर ये देखा जाता है।

सलमान खान अपनी बहन अर्पिता से कितना प्यार करते हैं, ये तो सभी जानते हैं। किसी इवेंट की बात हो या फिर त्योहारों की बात हो... एक्टर बहन को प्यार देने में कोई कसर नहीं छोड़ते। और फिर बहन के बच्चों पर भला भाईजान कैसे प्यार ना लुटाएं।

सलमान खान के साथ अर्पिता खान का रिश्ता बेहद अलग है। आए दिन वीडियो में सलमान अपनी बहन के साथ एन्जॉय करते देखे जाते हैं। हाल ही में एक्टर का IIFA से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे बहन अर्पिता को पीछे से पकड़कर सौदा खरा खरा गाने पर थिरक रहे हैं। इस वीडियो में सलमान काफी फन मूड में नजर आ रहे हैं। फैंस को भी एक्टर का ये अंदाज काफी भा रहा है।

एक और वीडियो में सलमान खान बहन अर्पिता के बच्चों संग मस्ती करते नजर आए। वीडियो जितना फनी है उसका कैप्शन कहीं ज्यादा मजेदार है। कैप्शन में भाईजान ने लिखा कि बच्चे मुझे मामू बना रहे हैं, उनको ये नहीं पता कि मामू कार्डियो कर रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सलमान खान बच्चों को व्हील कार्ट में बैठाकर गैलरी में घुमा रहे हैं।

बताते चलें कि बॉलीवुड के सितारे IIFA अटेंड करने के लिए अबू धाबी पहुंच गए हैं। सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्टर किसी का भाई किसी की जान फिल्म में नजर आए। फिल्म में एक्टर के साथ-साथ राघव जुयाल, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, पलकत तिवारी, जस्सी गिल और वेनकटेश भी थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू नहीं बिखेर पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+