सलमान खान के इस कदम से खत्म हो सकती है लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी, नहीं मिलेगी भाईजान को जान से मारने की धमकी

Salman Khan Lawrence Bishnoi: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल की सुबह फायरिंग हुई। अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज मुंबई पुलिस ने बरामद कर लिया है। हालांकि पुलिस को शक है कि इसका जिम्मेदार लॉरेंस बिश्नोई है जिसने कई बार एक्टर को जान से मारने की धमकी भी दी।

बता दें कि, सलमान खान के घर पर जिस जगह फायरिंग हुई वह वहां खड़े होकर अपने फैंस से मुलाकात करते हैं। उस जगह गोलियों के निशान पाए गए हैं। इसका मतलब साफ है कि हमलावरों के निशाने पर सलमान खान थे। ऐसे में आइए ये जानते हैं कि आखिर को क्यों लगातार टारगेट किया जा रहा है। वहीं मुंबई पुलिस को क्यों शक है कि ये सब लॉरेंस बिश्नोई ने करवाया है।

Salman Khan

दरअसल, फिल्म हम साथ साथ हैं कि शूटिंग के दौरान सलमान खान पूरी स्टारकास्ट के साथ जंगल में गए थे। इस दौरान वहां तब्बू, सोनाली बिंद्रे और सैफ अली खान भी उनके साथ थे। सलमान पर आरोप लगा था कि उन्होंने काले हिरण का शिकार किया है। हालांकि इस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा। लेकिन हर बार पूछताछ के दौरान सलमान खान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने काले हिरण का शिकार नहीं किया था। बाद में उन्हें इस मामले में रिहा कर दिया गया था।

काले हिरण के शिकार मामले में भले ही पुलिस शांत हो गई थी लेकिन लॉरेंस बिश्नोई ने साफतौर पर कहा था कि सलमान खान ने उनके समाज को काले हिरण का शिकार करने से काफी दुखी किया है। क्योंकि बिश्नोई समाज में काले हिरण की काफी मान्यता है और उसको पूजा जाता है। ऐसे में सलमान खान का शिकार करने की वजह से लॉरेंस ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। उनकी शर्त थी कि अगर वह मंदिर में आकर माफी मांगे तो ये मामला यहीं खत्म हो जाएगा। लेकिन अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा और साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।

बता दें कि, सलमान खान को धमकी देने का सिलसिला साल 2018 से शुरू हुआ था। पहले लॉरेंस बिश्नोई ने एक्टर को माफी मांगने को कहा लेकिन सलमान ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। इसके बाद उन्हें कई बार मेल और फोन कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई। फिर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सलीम और सलमान खान को धमकी मिली थी। हालांकि इसके बाद से एक्टर जहां भी जाते हैं उनके साथ कड़ी सुरक्षा रहती है। अब सवाल खड़ा ये होता कि क्या सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई से काले हिरण को लेकर माफी मांगेगे? क्योंकि लॉरेंस का कहना है कि अगर ऐसा होता है तो उन्हें धमकी मिलनी बंद हो जाएगी। लेकिन सलमान का कहना है कि उन्होंने कोई गलती नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+