सलमान खान का घंटो पसीना बहाना और कड़ी ट्रेनिंग लेना हुआ बर्बाद, यूट्यूब पर फ्री में पड़ी है 'बैटल ऑफ गलवान'
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म से उनका पहला लुक भी सामने आ गया है। इसमें सलमान काफी दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। 'बैटल ऑफ गलवान' के लिए सलमान खूब मेहनत कर रहे हैं। वो घंटों जिम में पसीना बहा रहे हैं। ट्रेनिंग ले रहे हैं और डाइट भी बदल चुके हैं।
इसी बीच सलमान खान और उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल सलमान जिस नाम की फिल्म बना रहे हैं उसी नाम से एक फिल्म पहले ही बन चुकी है। इतना ही नहीं इसे यूट्यूब पर फ्री पर देख सकते हैं। क्या है ये मामला इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं।

यूट्यूब पर जो फिल्म रिलीज हु है। उसका नाम है LAC बैटल ऑफ गलवान। इसे नितिन कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, वो इस फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज करना चाहते थे। जिससे इस फिल्म को शहीदों के घरवाले भी देख सकें। ये फिल्म नवंबर 2020 तक पूरी हो गई थी। 2022 में इसे सेंसर बोर्ड को सौंपा गया। ताकि सर्टिफिकेट मिल सके। बकौल नितिन सेंसर बोर्ड ने इस वॉर ड्रामा में कई तरह के चेंजेस करने के लिए कहा। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म से LAC भी हटाने को कह दिया। असली जगहों को रेफरेंस की रूप में भी हटाने के लिए कह दिया। साथ ही उन्होंने एंड क्रेडिट्स से 20 रियल लाइफ शहीदों (जो गलवान में शहीद हुए थे) की तस्वीरें हटाने को कहा। नितिन को ये बात खूब बुरी लगी। फिल्म को वो 2023 में रिलीज करना चाहते थे।
नितिन ने कहा, "मैंने तीन साल तक हर दरवाजा खटखटाया। लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। फिल्म के डिजिटल राइट्स विक्रम जाधव के पास हैं, जो एक अमेरिकी नागरिक हैं। उन्होंने ही फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज करने का फैसला लिया था।" इस वजह से अब फिल्म को यूट्यूब पर देख सकते हैं। हालांकि देखना है कि इस फिल्म से सलमान खान की फिल्म पर कितना असर पड़ता है। फिलहाल सलमान अपनी फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications