सोफे पर बैठे सलमान खान को हुई ऐसी दिक्कत, वीडियो देख डर गए फैंस और कही ऐसी बात

Salman Khan Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह फिल्म सिकंदर में भी नजर आने वाले हैं। इसी बीच भाईजान मुंबई में आयोजित एक इवेंट में शामिल हुए थे जहां पर उनकी एक हरकत ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

सलमान खान को देख फैंस को हुई चिंता
सलमान खान मुंबई में आयोजित किए गए गणेश चतुर्थी के एक बड़े इवेंट में नजर आए थे। इस इवेंट में एक्टर को देखकर लोग काफी एक्साइटेड हो गए थे। इस इवेंट से सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस चिंता में पड़ गए हैं।

salman khan

टी-शर्ट और जीन्स में हैंडसम लग रहे थे सलमान खान
इस वीडियो को देखने के बाद से लोग एक्टर के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान को सोफे से उठने में काफी दिक्कत हो रही है। हालांकि सलमान खान टी-शर्ट और जीन्स में काफी हैंडसम लग रहे थे लेकिन उनकी हालत थोड़ी ठीक नहीं लग रही थी।

सलमान खान ने लोगों से की ऐसी अपील
इस इवेंट में सलमान खान अपने फैंस से मिले और साथ ही लोगों से अपील की कि वह इको-फ्रेंडली गणेश जी बनाएंगे, ताकि पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे। भाईजान ने इस इवेंट में लोगों को एंटरटेन भी किया और काफी डांस और मस्ती भी की। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान की सेहत को लेकर उनके फैंस चिंता में पड़ गए हैं।

सोफे से उठने में सलमान खान को हुई दिक्कत
वीडियो में 58 वर्षीय सलमान खान को सोफे से उठने में भारी दिक्कत हो रही थी। ये देख फैंस को उनकी चिंता सताने लगी। आपको बता दें कि सलमान खान की हाल ही में पसली की सर्जरी हुई थी। इसके बावजूद वह इवेंट में पहुंचे और अमृता फणडवीस ने इसके लिए सलमान खान शुक्रिया अदा भी किया। सर्जरी से सलमान अभी पूरी तरह से रिकवर नहीं हुए हैं और ये उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था।

ईद 2025 में रिलीज होगी 'सिकंदर'
सलमान खान जल्द ही एआर मुरुगदॉस की फिल्म 'सिकंदर' में नजर आएंगे। वह फिलहाल इसकी शूटिंग कर रहे हैं और जल्दी ही हाई ऑक्टेन एक्शन सीन्स शूट करते नजर आएंगे। ये फिल्म ईद 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+