जिस खूबसूरत लड़की को देख पानी में कूदे थे 18 साल के सलमान, वो निकली डायरेक्टर की गर्लफ्रेंड

जिस खूबसूरत लड़की को देख पानी में कूदे थे 18 साल के सलमान, वो निकली डायरेक्टर की गर्लफ्रेंड

मुंबई, 21 दिसंबर: मशहूर फिल्म एक्टर सलमान खान इस महीने अपना 56वां जन्मदिन मनाएंगे। आज सलमान बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक हैं, उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करने के लिए जानी जाती हैं। सलमान को एक्टिंग की दुनिया में करीब चार दशक हो गए हैं। आज से 38 साल पहले, 1983 में एक कोल्ड ड्रिंक के विज्ञापन में वो पहली बार पर्दे पर नजर आए थे। ये एड उनको कैसे मिला था, ये कम मजेदार नहीं है।

की थी डायरेक्टर की गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने की कोशिश

की थी डायरेक्टर की गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने की कोशिश

सलमान खान ने निर्माता निर्देशक कैलाश सुरेंद्रनाथ के कैंपा कोला विज्ञापन में पहली बार 1983 में कैमरे का सामना किया था। एक साक्षात्कार में सलमान ने अभिनेता ने बताया था कि ये एड उनको कैसे मिला था। दरअसल सलमान की तैरकर एक लड़की को इंप्रेस करने की कोशिश ने ये विज्ञापन दिलाया था।

क्या था ये मामला

क्या था ये मामला

सलमान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वो मुंबई सी रॉक क्लब में स्विमिंग कर रहे थे। एक लड़की लाल रंग की साड़ी पहनकर निकली तो उन्होंने उसे इंप्रेस करने के लिए पानी में छलांग लगा दी और तेज-तेज स्विमिंग करने लगे। हालांकि वो तैरते हुए पूल से बाहर आए तो वो लड़की वहां से जा चुकी थी। ऐसे में सलमान चुपचाप वहां से चले गए।

अगले दिन आया सलमान को फोन

अगले दिन आया सलमान को फोन

इस वाकये के एक दिन बाद सलमान खान को फिल्ममेकर कैलाश सुरेंद्रनाथ के ऑफिस से फोन आया। वो वहां गए तो उनको कहा गया कि सुरेंद्रनाथ उनको एक ऐड में कास्ट करना चाहते हैं। सलमान कहत हैं, मैंने उनसे कहा कि ठीक है, मैं ऐड करूंगा लेकिन आपको मेरा नंबर किसने दिया। तब उन्होंने बताया कि जिस लड़की को तुम इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे थे वो मेरी गर्लफ्रेंड है । उसी ने मुझे बताया कि तुम अच्छी स्विमिंग कर लेते हो। हमें ऐसे ही लड़के की तलाश है जो अच्छी स्विमिंग जानता हो।

जैकी श्रॉफ भी थे एड में सलमान के साथ

सलमान ने 1983 में कैंपा कोला का ये एड किया था। जिसमें उनके साथ जैकी श्रॉफ और आयशा भी थीं। बता दें कि इसके बाद फिल्ममेकर कैलाश सुरेंद्रनाथ और सलमान के रिश्ते काफी अच्छे हो गए थे। सलमान इस एड के चार साल बाद फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' में नजर आए। उनकी बतौर हीरो पहली फिल्म 1989 में 'मैंने प्यार किया' आई। जो सुपहिट रही और फिर सलमान ने पीछे मुड़कर हीं देखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+