सलमान खान के पहले ऐड में थीं टाइगर श्रॉफ की मम्मी, वायरल हुआ 'कैंपा कोला' का वीडियो
सलमान खान को अपनी जिंदगी का पहला ऐड साल 1983 में मिला था। कैंपा कोला के इस ऐड में सलमान खान के साथ टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ भी थीं।
मुंबई, 4 सितंबर: सलमान खान के करियर का पहला ऐड शायद ही किसी को याद हो। बॉलीवुड के भाईजान ने अपने करियर का पहला ऐड साल 1983 में किया था। ये ऐड सलमान ने कैंपा कोला के लिए किया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस ऐड में सलमान खान के साथ टाइगर श्रॉफ की मां और अपने जमाने में अभिनेत्री रहीं आयशा श्रॉफ भी थीं। जी हां! कैंपा कोला के इस ऐड में सलमान खान के साथ मॉडल्स शिराज मरचैंट, सुनील निस्कोल, वैनेसा वज और आरती गुप्ता के अलावा टाइगर श्रॉफ की मां को भी देखा जा सकता है।

1983 में सलमान को मिला पहला ऐड
1983 के इस ऐड में बेहद कम उम्र वाले सलमान खान आज से एकदम अलग नजर आ रहे हैं। सलमान को याच में दोस्तों संग मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। सबके पास एक फिजी ड्रिंक है। इस ऐड को अंडमान में शूट किया गया है।
टाइगर की मां ने शेयर किया वीडियो
पुरानी और खूबसूरत यादों को फैंस के साथ साझा करते हुए टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने लिखा- जब जिंदगी आसान और मजेदार हुआ करती थी। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने फैंस को अनुमान लगाने के लिए कहा कि कौन-कौन हैं। उन्होंने इस पोस्ट में सभी को-स्टार्स को भी टैग किया।

दिशा ने किया कमेंट
बॉलीवुड अभिनेत्री और टाइगर श्रॉफ की एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है। दिशा ने लिखा कि आप बेहद क्यूट लग रही हैं। सुनीता कपूर, बॉस्को मार्टिस, संदीप खसोला और भी कई लोग उनपर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

ऐसे शुरू हुआ सलमान का करियर
सलमान खान की बात करें, तो एक्टर पहली बार कैंपा कोला ऐड में कैमरे के सामने आए। सलीम खान के बेटे सलमान खान ने साल 1998 में बीवी हो तो ऐसी फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया। फिर अगले साल मैंने प्यार किया फिल्म में अपने हिट रोल से दर्शकों पर जादू चलाया।

सलमान ने बताया ये मजेदार किस्सा
अपनी पहली फिल्म से भी कई साल पहले सलमान खान ने बताया कि उन्हें अपना पहला ऐड कैसे मिला। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, खुद सलमान खान ने बताया था कि एक बार वे अपनी स्विमिंग से एक लड़की को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहे थे। वो लड़की कोई और नहीं बल्कि आरती थी, जो उस वक्त ऐड फिल्म मेकर कैलाश सुरेंद्रनाथ को डेट कर रही थीं।

लड़की इंप्रेस करने के चक्कर में किया ये काम
सलमान खान ने साल 2019 में तारा शर्मा के चैट शो में खुलासा किया कि मैं एक दिन सी रॉक क्लब में तैर रहा था, तो मैंने एक खूबसूरत जवान महिला को लाल साड़ी में घूमते हुए देखा। उसे इंप्रेस करने के चक्कर में मैंने पानी में डाइव लगा दी। लेकिन जब मैं दूसरी तरफ से निकला तो वो वहां नहीं थी। अगले दिन मुझे फार प्रोडक्शन से फओन आया कि मैं कोल्ड ड्रिंग का ऐड करूं। ये कैंपा कोला का ऐड था। मैं सोच में पड़ गया कि ये हुआ कैसे?












Click it and Unblock the Notifications