क्या Salman Khan फायरिंग के बाद बदलेंगे घर? खान परिवार में मची हलचल, करीबी ने किया ये बड़ा खुलासा

Salman Khan Residence: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी हुई। कुछ हमलावरों ने बाइक पर सवार होकर एक्टर के घर पर धुआंधार फायरिंग की। अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने लगातार जांच कर रही है। इस बीच खबर आ रही है कि खान परिवार घर बदलने का प्लान कर रहा है।

हाल ही में खान परिवार के करीबी ने जूम को दिए इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान के घर पर हुई गोलीबारी के बाद अब परिवार वालों को उनकी चिंता सता रही है। वहीं करीबी ने बताया कि एक्टर के पिता सलीम खान अपने इस घर को छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट होने का प्लान कर रहे हैं।

Salman Khan

करीबी ने कहा कि, इस घटना के बाद से पूरा खान परिवार सहम गया है और सलीम खान चाहते हैं कि सलमान और पूरे परिवार की सुरक्षा के लिए उन्हें किसी और जगह शिफ्ट हो जाना चाहिए। इस घटना के बाद से घर में काफी तनाव है। वहीं पूरा बॉलीवुड भी सहम गया है। वहीं सलमान खान को भी अपने परिवार की सुरक्षा का डर सताने लगा है। भले ही खान परिवार इस घटना के बाद से चिंता में है लेकिन इस पर ध्यान ना देते हुए सभी अपने रोजाना काम पर लग गए हैं।

बता दें कि, सलमान खान के घर फायरिंग मामले में अब एक नया अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, ये हमला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने करवाया है। अनमोल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुद इस हमले की जिम्मेदारी ली है। साथ ही एक्टर को चेतावनी दी है कि ये उनके लिए आखिरी चेतावनी थी। हालांकि अभी तक इस मामले में मुंबई पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया।

इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद एक्टर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। हालांकि भाईजान के फैंस इस बात से हैरान हैं कि इतनी सुरक्षा होने के बावजूद भी उनके घर के बाहर ये गोलीबारी कैसे हो गई। वहीं अब इसका सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने बरामद कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+