सलमान खान के घर फायरिंग मामले में बंदूक सप्लायर भी हुए गिरफ्तार, क्या होगा बड़ा खुलासा?

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपियों विकास और सागर को बंदूकों की सप्लाई करने वाले दो लोगों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। बता दें कि दोनों वही हैं, जिन्होंने एक्टर के घर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को हथियार दिये थे।

बताते चलें कि इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस फायरिंग के मामले में इनकी भूमिका की जांच कर रही है। इसके अलावा पहले से ही फायरिंग मामले की जांच एनएसआई कर रही है। वहीं आरोपियों, सागर और विकास की हिरासत को भी 29 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।

Salman Khan firing case update

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो क्राइम ब्रांच ने इस मामले में ये बड़ा खुलासा किया है कि सोनू सुभाष चंदर और अनुज थापन नाम के दो लोगों ने शूटर सागर और विकास को बंदूकें सप्लाई की थी। साथ ही सलमान के घर फायरिंग की प्लानिंग भी की थी। दोनों ही बिश्नोई गैंग से संपर्क में थे।

बताते चलें कि इससे पहले बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट भी शेयर किया था। इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस के दिलों की धड़कनें भी बढ़ गईं थीं। सलमान खाने के घर में भी डर का माहौल था।

मगर इसके ठीक बाद सलमान खान के पोस्ट ने फैंस को राहत की सांस दी, जिसमें वे दुबई में नजर आ रहे थे। एक्टर इस पोस्ट में एक शख्स के साथ नजर आ रहे थे, जो उस इवेंट का मैनेजर था, जिस इवेंट में सलमान गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+