सलमान खान फायरिंग केस में मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, दोनों बंदूकें बरामद, जानें कैसे हुआ ये संभव

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में छाए हुए हैं। गत 14 अप्रैल 2024 की सुबह सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी जिसके बाद से एक्टर और उनका पूरा परिवार लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

तापी नदी से दूसरी बंदूक भी बरामद
सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में मुंबई की क्राइम ब्रांच जांच में जुटी हुई हैं। इस मामले में हर रोज कोई न कोई नया अपडेट लोगों को मिल रहा है। वहीं अब क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुजरात के सूरत में तापी नदी से घटना में आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई दूसरी बंदूक भी बरामद कर ली है। पुलिस को बंदूक के साथ साथ तीन मैगजीन भी मिली हैं।

salman khan

सर्च ऑपरेशन के बाद हाथ लगीं दोनों बंदूकें
इस मामले में गत 22 अप्रैल 2024 को मुंबई की क्राइम ब्रांच को कईं जिंदा कारतूस के साथ एक बंदूक मिली थी। इसके बाद दूसरी बंदूक की तलाश जारी थी। आखिरकार दो दिनों के सर्च ऑपरेशन के बाद क्राइम ब्रांच के हाथ वारदात में इस्तेमाल की गई दोनों बंदूकें लग गई हैं।

शूटरों को 10 राउंड फायरिंग करना था
गत 22 अप्रैल 2024 को मुंबई क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया था कि सलमान खान के मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कथित तौर पर गोलीबारी करने वाले शूटरों को 10 राउंड गोलियां चलाने का आदेश दिया गया था। जांच एजेंसी के मुताबिक, संदिग्धों ने पूछताछ में बताया था कि घटना को अंजाम देने के बाद उन्होंने बंदूक को सूरत की तापी नदी में फेंक दिया था। मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा है- आरोपी विक्की गुप्ता को सूरत की तापी नदी ले जाया गया था, जहां उन्होंने बंदूक फेंकी थी। अब पुलिस इस मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ सकती है।

निजामुद्दीन दरगाह पहुंची थीं अर्पिता खान
गैलेक्सी में फायरिंग होने के बाद जहां सलमान खान के परिवार वाले और कुछ करीबी लोग उनका हालचाल लेने के लिए उनके घर पहुंचे थे, वहीं सलमान खान की बहन अर्पिता खान अपने भाई की सलामती की दुआ मांगते के लिए निजामुद्दीन दरगाह पहुंची थीं।

सलमान खान के घर के बाहर हुई थी फायरिंग
आपको बता दें कि गत 14 अप्रैल 2024 की सुबह सलमान खान के मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित घर, गैलेक्सी अपार्टमेंट में गोलीबारी हुई थी। गोलीबारी के कुछ घंटों बाद, लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। बाद में मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच ने गुजरात के भुज इलाके से दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया था। हमलावरों ने कोई में पेशी के दौरान बताया था कि इसके पीछे रोहित गोदारा का हाथ है। साथ ही वह सिर्फ सलमान खान को डराना चाहते थे, मारना नहीं। इसी के लिए उन्हें सुपारी मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+