Salman Khan के घर के बाहर हुई गोलीबारी, फिर इस नदी में आरोपियों ने फेंकी बंदूक, पुलिस ने किया नया खुलासा
Salman Khan Home Firing: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के घर 14 अप्रैल को फायरिंग हुई थी। इस मामले में मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच लगातार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अब इस केस में लगातार नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। वहीं खबर आ रही है कि इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने बंदूक को कहां फेंक दिया था।
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने जानकारी दी है कि 14 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद उनकी पूरी टीम बंदूक की तलाक में सूरत पहुंची। जिसका इस्तेमाल सलान खान के आवास पर हुई फायरिंग में किया गया। पूछताथ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने बंदूक को घटना के बाद कहां फेंका।

मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने बंदूक को तापी नदी में फेंक दिया था। अब पुलिस लगातार बंदूक खंगालने में लगी है। वहीं, सलमान खान के बांद्रा स्थित घर पर फायरिंग के मामले में हरियाणा से एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।
इस बीच खबर आ रही है कि सलमान खान फायरिंग मामले में गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई और उनके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को आरोपी बनाया है। जानकारी के मुताबिक, फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच के लिए दिल्ली, बिहार, गुजरात और राजस्थान जैसे चार राज्यों में जांच के लिए अपनी टीम भेजी है। पुलिस को शक है कि इस मामले में कई और लोगों का भी हाथ है। फिलहाल इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications