सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में दर्ज हुई FIR, केस में हुआ ये बड़ा खुलासा

Salman Khan firing case: सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच के लिए पुलिस द्वारा 15 लोगों की टीम बनाई गई है। शक जताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे लॉरेंस बिश्नोई और उसके गुर्गे हो सकते हैं।

बताते चलें कि पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं सूत्रों से जानकारी मिली है कि जिन हमलावरों ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की, वो किसी बाहर से आए राज्य के हो सकते हैं। ऐसे में इस बात की भी जांच जारी है।

Salman Khan firing case

मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि बांद्रा पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। सलमान खान के सुरक्षा गार्ड के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

पहले भी कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। मगर ऐसा पहली बार हुआ है कि एक्टर के घर के बाहर फायरिंग हुई हो। ऐसे में इस फायरिंग की घटना ने सबको डराकर रख दिया है। एक्टर के परिवार वाले भी काफी परेशान हैं। इससे पहले एक लेटर ने भी तहलका मचाकर रख दिया था, जिसमें एक्टर को सीधे तौर पर धमकी दी गई थी।

बताते चलें कि इस मामले को लेकर 15 लोगों की एक जांच टीम भी बनाई गई है। पुलिस तुरंत इस मामले की छानबीन में जुट गई है। बड़े पैमाने पर ये जांच की जा रही है। मगर इस बीच यही सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर इतनी टाइट सिक्योरिटी में भी सलमान खान के घर के बाहर इस घटना को अंजाम दिया कैसे गया?

घटना के सामने आने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर बातचीत की और मुंबई पुलिस से उनकी सिक्योरिटी बढ़ाने के बारे में भी निर्देश दिये। बताया जा रहा है कि इस मामले के सामने आने के बाद ऐक्टर की सिक्योरिटी में और भी इजाफा किया जा सकता है। फिल्हाल इस घटना ने फैंस को भी परेशान करके रख दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+