6 साल तक Salman Khan ने दी फ्लॉप फिल्में, फिर लंबे बालों से चमकी भाईजान की किस्मत, ब्लॉकबस्टर रही फिल्म

सलमान खान इन दिनों फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के हाफ पार्ट में वह लंबे बालों में नजर आए। इससे पहले भी वह इस लुक में नजर आ चुके हैं।

Salman Khan

Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की 'फिल्म किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल 2023 को रिलीज हो चुकी है। 4 साल के लंबे इंतजार के बाद एक्टर ने बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं। फिल्म के हाफ पार्ट में सलमान खान लंबे बालों में नजर आए। सलमान इससे पहले भी एक फिल्म में लंबे बालों में नजर आ चुके हैं।

फिल्म 'तेरे नाम' सलमान के लिए बेहद खास
फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान का लंबे बालों वाला लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लेकिन इससे पहले भी वह एक फिल्म में लंबे बालों में नजर आ चुके हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तेरे नाम' की। क्या आप जानते हैं कि यह फिल्म सलमान खान के करियर के लिए कई मायनों में खास थी। आइए जानते हैं कैसे

6 साल बाद सुपरहिट हुई फिल्म
दरअसल, फिल्म तेरे नाम से पहले सलमान खान के करियर में काफी उतार- चढ़ाव चल रहे थे। लगभग 6 सालों से उनकी सभी फिल्में बुरी तरह फ्लॉप जा रही थी। तेरे नाम से पहले उन्होंने 'हम साथ साथ हैं' कुछ कुछ होता है जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। लेकिन इसके बाद उनकी कोई भी फिल्म खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद साल 2003 में 'तेरे नाम' रिलीज हुई और 6 साल बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया।

लंबे बालों से चमकी किस्मत
फिल्म तेरे नाम में सलमान खान ने पहली बार लंबे बालों वाला लुक रखा था और उनका ये लुक फैंस को काफी पसंद भी आया। ये फिल्म एक इमोशनल ड्रामा पर आधारित थी। लेकिन फिल्म करने से पहले सलमान खान को इसकी कहानी के अंत की चिंता सता रही थी। उनका कहना था, 'मुझे इस फिल्म का अंत सही नहीं लग रहा था। यह गलत है कि किसी लड़की के लिए आप अपना पूरा जीवन खराब कर दो। मुझे डर था कि कहीं लोग इस चीज को फॉलो ना करें।'

'तेरे नाम 2' की जल्द करेंगे प्लानिंग
बता दें कि फिल्म तेरे नाम में सलमान खान ने अपनी एक्टिंग और किरदार से फैंस को काफी प्रभावित किया था। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में भूमिका चावला भी नजर आईं थी। जो कि, फिल्म किसी का भाई किसी की जान में भी सलमान के साथ दिखीं। फिल्म का निर्देशक सतीश कौशिक ने किया था। हाल ही में सलमान खान ने खुलासा किया था कि मरने से पहले सतीश कौशिक तेरे नाम के सीक्वल पर काम करना चाह रहे थे। क्योंकि अब सतीश कौशिक नहीं रहे तो सलमान 'तेरे नाम 2' की जल्द ही प्लानिंग करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+