'किसी का भाई किसी की जान' की एडवांस बुकिंग शुरू, दिख रहा सलमान खान का ऐसा जादू

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Advance Booking: फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही सलमान खान के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। फिल्म धूम मचाने को तैयार है।

salman khan

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Advance Booking: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान करीब 3 साल बाद बतौर हीरो बड़े पर्दे पर अपनी वापसी कर रहे हैं। सलमान खान फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। सलमान खान की ये फिल्म आगामी 21 अप्रैल 2023 को ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। सलमान खान को एक्शन करते हुए स्क्रीन पर देखने के लिए लोग बेताब नजर आ रहे हैं।

फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के डायरेक्टर फरहाद सामजी हैं। ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'वीरम' की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, भूमिका चावला, शहनाज गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जगपति बाबू, विजेंदर सिंह, पलक तिवारी, जस्सी गिल भी नजर आएंगे। फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही धूम मचानी शुरू कर दी है।

salman khan

24 घंटे में बिके 1200 टिकट
फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही सलमान खान के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान स्टारर इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के लाइव होने के 24 घंटे के अंदर ही ओपनिंग वीकेंड के लिए 1200 से अधिक टिकट बिक चुके हैं। ये टिकट मुंबई के प्रतिष्ठित सिंगल-स्क्रीन गेयटी गैलेक्सी में बेचे गए हैं।

सलमान की फिल्म से लोगों की उम्मीदें
फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए सलमान खान की ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के लिए तैयार नजर आ रही है। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं। फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए फिल्म मेकर्स मूवी को कई स्क्रीन्स पर रिलीज कर रहे हैं। साथ ही कई और रणनीतियां भी बनाई गई हैं।

फिल्म में नजर आएंगे कई कलाकार
आपको बता दें कि सलमान खान की इस फिल्म में कई कलाकार एकसाथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में चैंपियन मुक्केबाज विजेंदर सिंह भी हैं, जो नौ साल बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, बॉक्सर से अभिनेता बने विजेंदर सिंह ने बताया था कि सलमान खान के साथ कमा करना अपने आप में एक बड़ा अनुभव है।

21 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' आगामी 21 अप्रैल (शुक्रवार) को रिलीज हो रही है। हालांकि उस दिन ईद नहीं है जिसके चलते फिल्म की कमाई में आंश‍िक कमी देखी जा सकती है। वहीं अगले दिन ईद और फिर वीकेंड में ये फिल्‍म बंपर कमाई कर सकती है। सलमान खान का सुपर स्‍टारडम और उनके फैंस की दीवानगी के साथ एडवांस बुकिंग की रफ्तार को देखकर ये कहा जा सकता है कि ये फिल्म ओपनिंग डे पर कम से कम 20 करोड़ रुपए की कमाई तो जरूर करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+