धमकियों के बीच सलमान खान के घर आई नई लग्जरी कार, क्या खान परिवार को सता रहा है डर?
Salim Khan New Car: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लगातार लॉरेंस गैंग से जान से मारने की धमकियां मिल रही है। ऐसे में पिछले दिनों एक्टर ने बुलेट प्रूफ कार खरीदी थी। वहीं अब एक्टर के पिता सलीम खान ने धनतेरस के मौके पर एक नई लग्जरी कार खरीदी है।
धनतेरस के अवसर पर सलमान खान के घर दूसरी लग्जरी कार आ गई है। एक्टर के पिता सलीम खान ने मर्सिडीज कार खरीदी है। जिसकी कीमत 1.57 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर इस नई चमचमाती कार का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे फूल माला और धनुष से सजाया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान और बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी नोएडा का रहने वाला था और उसकी उम्र 20 साल थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने फोन पर बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को जान से मारने की धमकी दी और इसे निपटाने के लिए पैसे की भी डिमांड की।
सलमान खान के पिता सलीम खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि अभिनेता निर्दोष हैं और उन्होंने किसी जानवर की हत्या नहीं की है। जिस वक्त ये पूरा हादसा हुआ उस दौरान सलमान वहां थे भी नहीं। खैर, बिश्नोई गिरोह समुदाय के सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई और इसका विरोध किया। इतना ही नहीं सलमान और सलीम के पुतले भी जला दिए गए।
बता दें कि, सलमान खान को लंबे समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इस साल 14 अप्रैल को उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुबह दो हमलावरों ने गोलियां बरसाई थी साथ ही एक्टर को धमकी दी कि ये सिर्फ ट्रेलर था। इसके बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई। वहीं अब बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान को Y प्लस सिक्योरिटी मिली है।
ये भी पढ़ें: Salman Khan Threat Case: सलमान खान और बाबा सिद्दीकी के बेटे MLA जीशान को धमकी भरे कॉल, नोएडा से गिरफ्तार आरोपी












Click it and Unblock the Notifications