एयरपोर्ट पर फैन ने सलमान खान के साथ की ऐसी हरकत, भाईजान का फूटा गुस्सा और फिर जो हुआ....

Salman Khan Video: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान कभी अपने फैंस के साथ मस्ती करते नजर आते हैं तो कभी उनका गुस्सा भी साफ नजर आता है। कई बार सलमान खान के साथ कुछ ऐसा हो जाता है कि भाईजान का पारा चढ़ जाता है। वैसे तो सलमान हमेशा ही अपने फैंस से हंसकर मिलते हैं और उनके साथ फोटोज क्लिक करवाते हैं लेकिन इस बार उनके साथ कुछ और ही हो गया है।

सलमान खान को आया गुस्सा
आपको बता दें कि इस बार अपने एक फैन पर सलमान खान का गुस्सा फूट गया है। सलमान खान ने गुस्से मेंआकर अपने एक फैन को फटकार लगा दी है। भाईजान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

salman khan

एक फैन ने बनाया सलमान खान का वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद हैं। सलमान खान चलते हुए नजर आ रहे हैं और एक फैन दूर से उनकी वीडियो बना रहा है। सलमान खान अपनी सिक्योरिटी टीम से घिरे हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही सलमान खान उस फैन को सेल्फी लेते देखते हैं तो उन्हें अचानक गुस्सा आ जाता है।

फैन पर चिल्लाए सलमान खान
वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान जैसे ही फैन को सेल्फी लेते हुए देखते हैं तो उन्हें तुरंत गुस्सा आ जाता है। भाईजान उस शख्स पर फोन बंद करने के लिए चिल्लाते हैं। सलमान की टीम भी फैंस से कैमरा बंद करने के लिए कहती है।

लोगों ने कमेंट कर कही ऐसी बात
इस वीडियो को देखने के बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। जहां कई लोग सलमान खान पर नाराज हो रहे हैं, वहीं कुछ लोग उस अनजान शख्स पर भी अपना गुस्सा निकाल रहे हैं लोग वीडियो पर कमेंट करके उस फैन को खरी खोटी सुना रहे हैं। हर कोई कह रहा है कि सेलेब्स की प्राइवेसी का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये सुपरस्टार कहीं भी कुछ भी बोलने लग जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+