अनुराग कश्यप को ऑफिस में बुलाकर सलमान खान ने किया था ऐसा काम, गुस्से में कहा था- तुम मुझे सिखाओगे.....
Salman Khan and Anurag Kashyap: सलमान खान और अनुराग कश्यप के इस विवाद के बाद ही भाईजान ने फिल्म 'तेरे नाम' के डायरेक्टर को रिप्लेस करने का फैसला कर लिया था।

Salman Khan and Anurag Kashyap: बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलमान खान से पंगा लेना आज तक कई लोगों को भारी पड़ा है। इनमें कई मशहूर कलाकार भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान से विवाद के बाद तो कई उभरते कलाकारों का करियर तक बर्बाद हो गया था। इनमें विवेक ओबेरॉय का नाम सबसे पहले लिया जाता है। सलमान खान अपनी फिल्मों की वजह से हमेशा लाइमलाइट में छाए रहते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं सलमान खान ने आज तक कई नए कलाकारों को लॉन्च भी किया है लेकिन कई सेलेब्स के साथ उनके विवादों की चर्चा हमेशा होती रहती है। इन्हीं में से एक है बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ हुआ विवाद। जानकारी के अनुसार फिल्म 'तेरे नाम' की शूटिंग शूरू होने से पहले ही मूवी के लीड हीरो सलमान खान और अनुराग कश्यप के बीच में जमकर विवाद हो गया था। ये विवाद इतना बड़ा था कि आज तक दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं करते हैं।
अनुराग कश्यप ने सलमान खान को कही थी ऐसी बात
आपको बता दें कि सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तेरे नाम' को पहले फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप डायरेक्ट करने वाले थे। अनुराग कश्यप का कहना था कि उत्तर प्रदेश के रहने वाला किरदार (राधे) निभाने के कारण सलमान खान को अपने लुक में थोड़ा बदलाव करना होगा। ऐसे में डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने सलमान खान को चेस्ट पर बाल उगाने के लिए कहा था ताकि राधे के रोल में वह बिल्कुल परफेक्ट लगें। अनुराग कश्यप चाहते थे कि वह सलमान खान के राधे वाले लुक को एकदम अलग तरीके से पेश करें जिससे यूपी में रहने वाले लोग उनको अपने साथ कनेक्ट कर सकें।

अनुराग कश्यप पर भड़क गए थे सलमान खान
अनुराग कश्यप की बात पर उस समय तो सलमान खान ने कुछ नहीं कहा था लेकिन दूसरे दिन भाईजान ने फिल्म के डायरेक्टर अनुराग कश्यप को अपने ऑफिस में बुलाया और उनके साथ जो किया उसने सबको हैरान कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान को उस समय अनुराग कश्यप पर बहुत ज्यादा गुस्सा आ रहा था। सलमान खान अनुराग कश्यप पर बरस पड़े थे और कहा था- अभी तुम डायरेक्टर बने भी नहीं हो और सलमान खान को सिखाने लगे हो। मुझे ये सब चीजें बहुत गलत लगती हैं। मुझे सिखाने की हिम्मत मत करो।
अनुराग कश्यप को फिल्म से कर दिया गया था रिप्लेस
जानकारी के अनुसार सलमान खान और अनुराग कश्यप के इस विवाद के बाद ही भाईजान ने फिल्म के डायरेक्टर को रिप्लेस करने का फैसला कर लिया था। फिल्म के प्रोड्यूसर से इस बात को लेकर चर्चा करने के बाद अनुराग कश्यप को रिप्लेस कर सतीश कौशिक को ये फिल्म दे दी गई थी। इस विवाद के बाद से सलमान खान और अनुराग कश्यप के बीच में आज भी मनमुटाव जारी है। दोनों किसी भी इवेंट में न एक दूसरे से मिलते हैं और न ही एक दूसरे के बारे में बात करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications