अनंत अंबानी के बर्थडे पर सलमान खान ने की ऐसी हरकत, लोगों ने उड़ाया मजाक, कहा- सारे हिरण मिटा देंगे....
Anant Ambani Birthday: फेमस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने कुछ ही समय पहले प्री-वेडिंग फंक्शन्स का आयोजन किया था। अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स का आयोजन गुजरात के जामनगर में किया गया था। इस इवेंट में देश-विदेश के बड़े बड़े सेलेब्स शामिल हुए थे।
अनंत अंबानी का बर्थडे बैश
जामनगर में बॉलीवुड सितारों की भी महफिल सजी थी। लेकिन अब मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के बर्थडे बैश में कुछ और ही माहौल देखने को मिला। आपको बता दें कि अनंत अंबानी 10 अप्रैल को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं।

सलमान खान ने अनंत के बर्थडे पर जमाई महफिल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनंत अंबानी का बर्थडे सेलिब्रेशन एक दिन पहले ही शुरू हो चुका है। इस जश्न में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान भी अनंत की बर्थडे पार्टी में चार चांद लगाने पहुंचे थे।
सलमान खान ने बी-प्राक के साथ गाया गाना
इस बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान बर्थडे बॉय के लिए गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान बॉलीवुड के मशहूर सिंगर बी प्राक के साथ रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का गाना 'सारी दुनिया जला देंगे' गाते हुए नजर आ रहे हैं।
लोगों ने जमकर उड़ाया मजाक
सोशल मीडिया पर सलमान खान के गाना गाने का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भाईजान को गाना गाते देखने के बाद लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स सलमान की आवाज का जमकर मजाक बना रहे हैं।
अनंत अंबानी का 29वां जन्मदिन
एक दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- अब एनिमल 2 में सलमान खान ही गाना गाएंगे। वहीं क दूसरे यूजर ने लिखा है- सारे हिरण मिटा देंगे...फुटपाथ पर सोए लोग जगा देंगे। आपको बता दें कि अनंत अंबानी आज यानी 10 अप्रैल 2024 को अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान खान और बी प्राक के अलावा इस पार्टी में ओरी और शेरा भी नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications