'सलमान खान ने मेरे साथ ऐसी हरकत की थी, होटल के कमरे में...', जब ममता कुलकर्णी ने खोली एक्टर की पोल
Mamta Kulkarni: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी जब से महाकुंभ 2025 में पहुंची हैं तब से वह खबरों में छाई हुई हैं। गत 24 जनवरी 2025 को खूबसूरत एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने पट्टाभिषेक की रस्म निभाकर महामंडलेश्वर में पदवी हासिल की थी।
ममता कुलकर्णी ने लिया संन्यास का रास्ता
आपको बता दें कि एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने 40 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है लेकिन अब उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी है और संन्यास का रास्ता अपना लिया है। उन्होंने अपने 14 साल के फिल्मी करियर में बॉलीवुड के बड़े एक्टरों के साथ काम किया है। इनमें अक्षय कुमार, सैफ अली खान, सलमान खान और शाहरुख खान जैसे दिग्गज स्टार्स का नाम शामिल है।

ममता कुलकर्णी के साथ सलमान खान ने की थी ऐसी हरकत
-ममता कुलकर्णी को साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'करण अर्जुन' से पॉपुलैरिटी मिली थी। इस फिल्म में वह सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आई थीं। फिलहाल उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस फिल्म से जुड़े एक खास किस्से के बारे में लोगों को बताया है।
-ममता कुलकर्णी ने इंटरव्यू में बताया है कि कैसे इस फिल्म के सेट पर सलमान खान उनका मजाक उड़ाते थे। ममता कुलकर्णी ने इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह अपने को-एक्टर्स पर क्यों चिल्लाई थीं। एक्ट्रेस ने कहा- मैं को-एक्टर्स पर नहीं चिल्लाई थी। ये बात आपको शाहरुख खान ने बताई होगी।
-ममता कुलकर्णी ने आगे कहा- मैं आपको बताऊंगी कि उस दिन क्या हुआ था। दरअसल चिन्नी प्रकाश फिल्म करण अर्जुन के कोरियोग्राफर थे। शाहरुख खान और सलमान खान दोनों शूटिंग के लिए गए थे और मैं होटल के रूम में अकेली बैठी थी। लगभग डेढ़ घंटे बाद, चिन्नी प्रकाश के असिस्टेंट ने मेरा दरवाजा खटखटाया। मैंने पूछा, क्या हुआ तो वो बोले कि मास्टरजी आपको बुला रहे हैं।
-ममता कुलकर्णी ने बताया- फिर मैं ऊपर चली गई। हालांकि सीढ़ियां चढ़ने के दौरान सलमान और शाहरुख दोनों मेरे पास से गुजरे और वो हंसने लगे लेकिन मैं चुप रही। शाम के करीब 8 बजे थे,और मैं मास्टरजी के पास गई थी। उन्होंने मुझसे कहा- ये खास स्टेप, तुम अकेले ही करोगी। मुझे समझ नहीं आया कि वो ऐसा क्यों कह रहे थे।
-ममता कुलकर्णी ने कहा- फिर दूसरे दिन मेरा पहला शॉट था। मैंने देखा कि शाहरुख खान और सलमान खान दोनों एक झाड़ी के पीछे से मुझे देख रहे थे और वो दोनों खूह हंस रहे थे। इसके बाद अगला शॉट उन दोनों का था। उन्हें 5000 लोगों के बीच घुटनों के बल पर एक स्टेप करना था। उन्होंने बहुत सारे रीटेक लिए थे।
'मैं सलमान खान के पीछे भागी थी'
-ममता कुलकर्णी ने कहा- आखिरकार डायरेक्टर ने पैक अप करने के लिए कहा। इसके बाद हम सब अपने रूम में आ गए। मुझे पता था कि इन्होंने कल शाम मेरे साथ प्रैंक किया था। मैं नहीं चाहती थी कि वह कोरियोग्राफर के जरिए मुझे सारे स्टेप्स करने को कह दें। इसलिए जब वो भागे तो मैं भी उनके पीछे भागी थी।
-एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने आगे कहा- हालांकि बाद में मुझे सलमान खान ने रोक दिया था और मेरे मुंह पर रूम का दरवाजा बंद कर दिया था। बस यही हुआ था। सलमान खान बहुत शरारती हैं और वह समय के पाबंद भी हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि सेट पर सलमान उन्हें बहुत चिढ़ाते थे और उनका मजाक भी उड़ाते थे।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications