क्या Salman Khan को है लॉरेंस बिश्नोई से खतरा? मिल चुकी है कई बार जान से मारने की धमकी, भेजे थे मेल
Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर शनिवार की सुबह फायरिंग हुई। बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन से चार राउंड फायरिंग की है। इस घटना के दौरान भाईजान घर पर ही मौजूद थे। हालांकि इससे पहले भी एक्टर को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।
सलमान खान एक ऐसे अभिनेता जिनको अब तक कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। कभी इमेल के जरिए तो कभी फोल कॉल के जरिए भाईजान को खुलेआम मारने की धमकियां मिली हैं। लेकिन इन सबके बावजूद सलमान खान ने इन सब पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। आइए जानते हैं कि एक्टर को कब और कितनी बार धमकी मिल चुकी है।

साल 2018 में लॉरेंस बिश्नोई ने दी धमकी
साल 2018 में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी थी। कोर्ट में अपनी पेशी के दौरान लॉरेंस ने खुलेआम कहा था कि वह एक्टर को जोधपुर में मार दिया जाएगा। उस वक्त एक्टर हिरण मामले में फंसे थे।
सलमान और सलीम खान को मिली थी धमकी
ये मामला साल 2022 का है जब पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई थी। जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी। इस हत्या के बाद सलमान खान के पिता सलीम खान अपने घर पर एक खत मिला था जिसमें लिखा था कि सिद्धू की तरह ही सलीम और उनके बेटे सलमान खान का भी वैसा ही हाल होगा।
हालांकि मामला तब ज्यादा गंभीर हो गया जब एक्टर को एक धमकी भरा मेल मिला। ये ईमेल सलमान के साथ काम करने वाले एक सहयोगी को मिला था। जिसमें लिखा था कि लॉरेंस बिश्नोई के जीवन का एक ही मकसद है कि सलमान खान की हत्या करना। इसके बाद भाईजान की सुरक्षा को बढ़ाया गया था।
इसके अलावा सलमान खान को फेसबुक के जरिए भी साल 2023 में जान से मारने की धमकी मिली थी। उस प्रोफाइल में लॉरेंस की तस्वीर थी ऐसे में दावा किया जा रहा था कि उसी ने एक्टर को ये धमकी दी है। हालांकि ये अकाउंट किसका था इसको लेकर कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई थी।












Click it and Unblock the Notifications