मैं सलमान को मार डालूंगा क्योंकि... 'भाईजान' को फिर मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई का नाम आया सामने
Salman Khan Threat: मुंबई पुलिस ने एक्टर सलमान खान को धमकाने वाले एक वीडियो के मामले में आपराधिक धमकी के आरोप में राजस्थान के 25 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस शख्स की पहचान बूंदी के बनवारीलाल लटूरलाल गूजर के रूप में हुई है।
आरोपी ने कथित तौर पर अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उसने कहा, 'लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और गिरोह के अन्य सदस्य मेरे साथ हैं और मैं सलमान खान को मारने जा रहा हूं क्योंकि उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी है।'

अधिकारी ने बताया कि वीडियो राजस्थान के एक हाईवे पर फिल्माया गया था। अधिकारी ने पीटीआई को बताया, 'मामले की गंभीरता को देखते हुए, एक टीम को जांच के लिए राजस्थान भेजा गया और आरोपी को पकड़ लिया गया।' मुंबई के एक साइबर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने कहा, 'हम इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि गूजर का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं।' 'उसे भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं, जिसमें 506(2) (आपराधिक धमकी के लिए दंड) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के प्रावधान शामिल हैं, के तहत गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।'
ये गिरफ्तारी अप्रैल में बांद्रा में खान के आवास के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों द्वारा गोलीबारी किए जाने के बाद हुई है। उस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से एक अनुज थापन की मई में पुलिस हिरासत में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली गई थी।
नवी मुंबई पुलिस ने खान को निशाना बनाने की एक अलग साजिश के सिलसिले में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गिरोह के एक संदिग्ध सदस्य सहित पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications