'भाई अपनी हेल्थ पर ध्यान दें', सलमान खान की इवेंट में हुई ऐसी हालत, वीडियो देख फैंस हुए परेशान

सलमान खान की एक डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रही है। जिसे देखकर फैंस को एक्टर की हेल्थ की चिंता सताने लगी।

Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ जो फैंस को काफी पसंद आया। फिल्म टाइगर 3 में भाईजान एक बार फिर रॉ अजेंट के किरदार में नजर आएंगे। लेकिन इस बीच सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देख फैंस को एक्टर की हेल्थ की चिंता सताने लगी।

दरअसल, सलमान खान हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में पहुंचे। जहां एक्टर ने अपनी डांस परफॉर्मेंस दी। सलमान ने हमका पीनी है पीनी है गाने पर जबरदस्त डांस किया। वीडियो में सलमान खान काफी थके हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर की ऐसी हालत देख फैंस को उनकी हेल्थ की चिंता सताने लगी।

Salman Khan

सलमान खान का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने उनको अपना ख्याल रखने की सलाह दी। लोगों का कहना है कि एक्टर काफी थके हैं और वह बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। एक फैन ने कमेंट कर एक्टर को अपना वजन कम करने को कहा। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'टाइगर 3 के बाद थोड़ा ब्रेक लेकर अपनी हेल्थ पर ध्यान दें.. फिर वापस आएं..ऐसे तो नहीं चलेगा।' एक ने लिखा, 'लगता है डांस करने के ज्यादा ही पैसे मिल गए'। यहां देखें पूरा वीडियो

इस तरह से लोग वीडियो में कमेंट कर सलमान खान को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं। वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, जल्द ही वह अपनी अगली फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगे। ये फिल्म इस साल दिवाली पर 10 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म एक बार फिर सलमान खान और कैटरीना कैफ की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी जिसको लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इसके अलावा टाइगर 3 में शाहरुख खान का भी कैमियो हो सकता है। कुल मिलाकर सलमान खान फैंस के लिए कई सारे सरप्राइज लेकर आने वाले हैं। फिलहाल फैंस को टाइगर 3 के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+