Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कैटरीना कैफ को पत्नी मानने लगे थे सलमान खान? क्या कर ली थी शादी? जमाने से छुपाई ऐसी बात? जानें सच

Salman Khan and Katrina Kaif: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी बेबाकी और चुलबुले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। खासकर जब बात रिश्तों की हो, तो सलमान खान हमेशा खुलकर बोलते नजर आए हैं। यही कारण है कि उनके पुराने इंटरव्यूज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

सलमान खान के वीडियो ने मचाई धूम
इन दिनों सलमान खान के पॉपुलर रिएलिटी शो 'दस का दम' का एक मजेदार वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इस पुराने वीडियो में सलमान खान, कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार एकसाथ स्टेज पर दिखाई दे रहे हैं।

Salman Khan

कैटरीना कैफ को सलमान खान कहते हैं ऐसी बात

-वीडियो की शुरुआत में सलमान खान, शो को होस्ट करते नजर आ रहे हैं और कैटरीना कैफ-अक्षय कुमार बतौर गेस्ट एंट्री करते हैं। इसके बाद सलमान खान एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से कहते हैं- जैसे आप मेरे घर आई हैं, मैं होस्ट हूं, आप मुझे गले लगा सकती हैं।

-इस पर अक्षय कुमार तुरंत चुटकी लेते हैं और मजाक में कहते हैं- मैं तो नहीं खेल सकता, आपने कैटरीना को पहले ही सारे जवाब बता दिए होंगे। इतना कहकर अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ के हाथ की तरफ देखकर तलाशी लेने की एक्टिंग करते हैं कि कहीं जवाब लिखे तो नहीं।

'आप अपनी बीवी को सारी बातें बता देते हैं?'

-इस पर माहौल हल्का-फुल्का हो जाता है, लेकिन जो पल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया, वो तब आया जब सलमान खान ने कहा- क्या आप अपनी बीवी को सारी बातें बताते हैं? इस पर अक्षय कुछ पल के लिए चुप हो जाते हैं।

-अक्षय कुमार की चुप्पी के बाद सलमान खान मजाकिया अंदाज में कहते हैं- मैं तो कुछ नहीं बताता। इसके बाद अक्षय कुमार ऑडियंस की ओर मुड़कर सवाल करते हैं- यहां कितने लोग हैं जो अपनी बीवी को सब कुछ बताते हैं और यहीं से वीडियो में फोकस चला जाता है कैटरीना की ओर, जो मुस्कुरा रही होती हैं।

सलमान खान के वीडियो पर लोगों ने कही ऐसी बात

सलमान खान के इस क्लिप को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- भाई तो पहले ही दिल दे चुके थे, अब बीवी भी मान लिया। वहीं एक दूसरे शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी हमेशा सबसे प्यारी लगती थी।

सलमान खान और कैटरीना कैफ की केमिस्ट्री

हालांकि ये वीडियो काफी पुराना है, लेकिन सलमान खान के अंदाज और शब्दों ने एक बार फिर पुराने किस्सों को ताजा कर दिया है। चाहे ये महज मजाक रहा हो या भावनाओं की झलक, फैंस इस पर खूब चर्चा कर रहे हैं। सलमान खान और कैटरीना कैफ की केमिस्ट्री हमेशा से ही लोगों का ध्यान खींचती रही है और ये वीडियो उसी सिलसिले का एक हल्का-फुल्का, लेकिन दिलचस्प हिस्सा है।

सलमान खान और कैटरीना कैफी की डेटिंग और ब्रेकअप

-सलमान खान और कैटरीना कैफ एक-दूसरे को साल 2000 से जानते हैं। कैटरीना ने साल 2003 में फिल्म 'बूम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और उसके बाद सलमान खान ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में कदम जमाने में मदद की थी।

-इसके बाद सलमान खान और कैटरीना कैफ के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं और दोनों ने साल 2005 से 2010 तक एक दूसरे को डेट किया था। कहा जाता है कि दोनों एक सीरियस रिलेशनशिप में थे। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है।

-साल 2009 में, सलमान खान और कैटरीना कैफ का ब्रेकअप हो गया था। कहा जाता है कि कैटरीना कैफ धीरे धीरे एक्टर रणबीर कपूर के नजदीक आने लगी थी। एक समय पर कैटरीना ने सलमान खान से दूरी बना ली थी और वह रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में आ गई थीं।

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कैटरीना कैफ ने साल 2010 में रणबीर कपूर को डेट करना शुरू किया था। हालांकि ये रिश्ता भी उनका ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था। आखिरकार कैटरीना कैफ ने साल 2021 में विक्की कौशल से शादी कर ली जबकि सलमान खान आज भी सिंगल हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+