रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आश्वासन देकर बुरा फंसे सलमान खान, चेतावनी ने उड़ा दी भाईजान की नींद!

Battle Of Galwan: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने लद्दाख में फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा किया है। शुरुआत से ही ये खबरें थीं कि ये फिल्म साल 2020 में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर बेस्ड है। फिल्म की कहानी शिव अरूर की से ली गई है।

फिल्म की शूटिंग शुरू होने के पहले सलमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले। यहां दोनों की बंद कमरे में बात हुई। जिसमें सलमान ने आश्वासन दिया कि फिल्म एंटी चाइना नहीं होगी। ऐसे में सवाल उठने लगे थे कि आखिर कहानी होगी क्या? जिसका जवाब अब मिल गया है। साथ ही कहानी जानकर आप के होश उड़ जाएंगे।

Battle of Galwan

दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की कहानी में 'उरी' जैसा जोश नहीं दिखेगा। बल्कि प्यार और तर्क भरी कहानी होगी। सलमान का किरदार चीनी सैनिकों को प्यार से समझाने की कोशिश करता है कि उन्हें भारतीय सीमा पार नहीं करनी चाहिए। लेकिन वो नहीं मानते, फिर आपस में लड़ाई शुरू हो जाती है। इसमें पत्थरबाजी और एक्शन सीक्वेंस काफी रोमाचंक है। इसमें विलेन का किरदार फेमस नेपाली एक्टर अनूप ब्रिकमशाही निभाएंगे। इसमें सलमान के साथ उनका करीब 13 मिनट का एक्शन सीक्वेंस है। इसी फिल्म से वो अपना बॉलीवुड डेब्यू भी कर रहे हैं।

रिपोर्ट में आगे बताया गया, सलमान फिल्म में शहीद कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं। उनकी पत्नी के रोल में चित्रांगदा सिंह है। मेकर्स दोनों की बैक स्टोरी भी दिखाएंगे। हालांकि चित्रांगदा का सीन फिल्म में कम है। बता दें, फिल्म के गाने समीर अंजान ने लिखे हैं। वहीं, इसका म्यूजिक हिमेश ने कंपोज किया है। ये जोड़ी सलमान की तेरे नाम के म्यूजिक में भी काम कर चुकी है। समीर ने बैटल ऑफ गलवान के म्यूजिक के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि इस फिल्म का म्यूजिक कैसा है।

फ्राइडे टॉकीज नाम के चैनल से बात करते हुए समीर ने कहा, मैने हिमेश के साथ अभी सलमान की फिल्म की है। ये एक हिस्टोरिकल फिल्म है। बैटल ऑफ गलवान। फिल्म का म्यूजिक बहुत जबरदस्त बना हुआ है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल लद्दाख में हो रही है। इसके बाद शूटिंग मुंबई में होगी। यहां फिल्म का थोड़ा हिस्सा ही शूट होगा। खैर, अब ये सवाल है कि फिल्म में वास्तिविक कहानी से कितनी छेड़छाड़ की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+