Salman Khan केस में नया मोड़, मैसेज भेजने वाला शख्स हिरासत में, 26 साल के लड़के को है ये बड़ी बीमारी
Salman Khan Case: बॉलीवुड के सुपरस्टार आजकल अपीन प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। कुछ दिनों पहले तक सलमान खान अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए थे और अब उन्हें फिर जान से मारने की धमकी मिली है।
सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी
आपको बता दें कि सलमान खान को गत 14 अप्रैल 2025 को एक अनजान शख्स ने जान से मारने की धमकी देते हुए एक मैसेज किया था। हालांकि अब सुपरस्टार को धमकीभरा मैसेज भेजने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गुजरात के वडोदरा से एक 26 साल के लड़के को हिसारत में लिया है।

मुंबई के ट्रैफिक पुलिस को किया व्हाट्सऐप
जानकारी के अनुसार गत 14 अप्रैल 2025 को मुंबई के ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सऐप पर एक मैसेज आया था, जिसमें लिखा था कि वह सलमान खान की कार को बम से उड़ा देगा। साथ ही घर में घुसकर एक्टर को गोली मार देगा। ये मामला भाईजान के घर पर गोली चलने के ठीक एक साल बाद हुआ है, जो कि काफी चौंकाने वाला था।
गुजरात से पकड़ा गया धमकी भरा मैसेज भेजने वाला शख्स
हालांकि मुंबई पुलिस ने इस धमकीभरे मैसेज के मिलने के बाद केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी थी और 24 घंटे के अंदर बड़ी कार्रवाई करते हुए उस शख्स को पकड़ लिया है, जिसने ऐसा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान को धमकीभरा मैसेज भेजने वाले शख्स के परिवारवालों का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार है।
मैसेज में लिखा था- सलमान खान को गोली मार दूंगा
सलमान खान को मिली धमकी के बारे में न्यूज एजेंसी एएनआई ने पुलिस के हवाले से बताया है- वर्ली ट्रैफिक कंट्रोल रूम के व्हाट्सऐप पर सुपरस्टार सलमान खान के लिए एक धमकीभरा मैसेज आया था कि वह एक्टर को उनके घर पर मार देगा। उनके गाड़ी को बम से उड़ा देगा।
26 साल के शख्स ने सुपरस्टार के लिए भेजा मैसेज
इसके बाद वर्ली पुलिस ने उस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। बाद में पता चला कि ये मैसेज गुजरात के वडोदरा के पास एक गांव से भेजा गया है और उस शख्स की उम्र में 26 साल बताई जा रही है। उस व्यक्ति को जांच के लिए नोटिस भेजा गया है।
परिवार वालों का दावा मानसिक रूप से बीमार है लड़का
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उस शख्स को 2-3 दिनों के अंदर वर्ली पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार जिस व्यक्ति को नोटिस भेजा गया था, उसके परिवारवालों का दावा है कि वह मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल केस की जांच वर्ली पुलिस कर रही है।
सलमान खान ने जिम में बहाया पसीना
-हालांकि इन सबके बीच सलमान खान को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित अपने घर पर चिल करते हुए देखे गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया था जिसमें वह अपनी बॉडी दिखा रहे थे।
-सलमान खान हाल ही में जिम में पसीना बहाते नजर आए हैं। आपको बता दें कि फिलहाल सलमान खान को Y+ कैटगरी की सिक्योरिटी मिल रहीहै। साथ ही एक्टर के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिस ने सिक्योरिटी और ज्यादा टाइट कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications