अजय देवगन की सिंघम अगेन में नहीं होगा सलमान खान का कैमियो, कारण भी पता चल गया
इस दिवाली अजय देवगन की सिंघम अगेन रिलीज़ होने वाली है। इसका ट्रेलर भी रिलीज़ किया गया, जिसे दर्शकों का ठीक रिस्पॉन्स मिला था। पिछले दिनों खबरें आईं कि सिंघम अगने में सलमान खान भी कैमियो में नज़र आएंगे। इसमें उनके दबंग के किरदार का क्रॉसओवर करवाया जाएगा। यानी वो अपने चुलबुल पांडे के किरदार में ही दिखाई देंगे।
इस कैमियो को लेकर कई सारी खबरें आती रहीं। कभी कैमियो कैंसिल की खबरें आईं, तो कभी बताया गया कि सलमान ने अपना सीक्वेंस शूट कर लिया है। दरअसल, सलमान और रोहित दोनों ही लंबे समय से साथ काम करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने इस कैमियो के लिए हां भरी। इन सब खबरों के बीच अब बताया जा रहा है कि सलमान का अब कैमियो कैंसिल हो गया है। क्या है पूरा मामला हम अपनी इस रिपोर्ट में बताते हैं।

बाबा सिद्दीकी की हत्या बनी वजह
बॉलीवुड हंगामा में छपी खबरे की माने तो सलमान सिंघम अगेन के मेकर्स के साथ एक सीक्वेंस शूट करने वाले थे। लेकिन मगर बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान ने अपना प्लान पूरी तरह से बदल लिया। एक दिन का शूट मुंबई के गोल्डन टोबैको में होना था। लेकिन बाबा सिद्दीकी के हत्या के बाद उस शूट को कैंसिल कर दिया गया। रोहित और अजय ने आपस में बात की। उनका मानना था कि सलमान को इस माहौल में शूट करने के लिए कहना असवेंदनशीलता होगी। इसके अलावा मेकर्स को फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट के लिए भी भेजनी थी। इसीलिए ये फैसला लिया गया।
बॉक्स ऑफिस क्लैश
खै़र सिंघम अगेन 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से क्लैश होगा। फिल्म में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications