सलमान खान के फैन ने किया ऐसा काम, जिसे जान हो जाएंगे हैरान

सलमान खान इन दिनों अपनी नई फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में बिज़ी हैं। फिलहाल वो इस फिल्म का दूसरा शेड्यूल शूट कर रहे हैं। सलमान के चाहने वालों की कमी नहीं है। उनके फैंस भी उन्हें बेहद प्यार करते हैं। इस तरह के प्यार का एक सबसे बड़ा उदाहरण सामने आया है। दरअसल, एक बिजनेसमैन जिन्होंने सलमान खान के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर करते हुए एक पूरा मल्टीप्लेक्स बनाया है।

जी हां! विक्रम अग्रवाल नाम के एक बिजनेसमैन हैं, जो उत्तर प्रदेश के कुशीनगर डिस्ट्रिक्ट के पडरौना के रहने वाले हैं। उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान के लिए अपने प्यार को दिखाने के खातिर एक पूरा बिजनेस कॉमप्लेक्स और मल्टीप्लेक्स बनवाया है।

salman khan

दरअसल, विक्रम अग्रवाल का ये मल्टीप्लेक्स बनाने का सफर 2015 में शुरू हुआ था। जब सलमान खान की बजरंगी भाईजान रिलीज हुई थी। विक्रम अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहले दिन शाम के शो में फिल्म देखना चाहते थे। अपने सभी कनेक्शन का इस्तेमाल करने के बाद भी, वो टिकट की व्यवस्था नहीं कर पाएंगे।

आख़िर में, विक्रम को अगले मंगलवार के लिए टिकट बुक करनी पड़ी। उन्हें बहुत हैरानी महसूस हुई कि वह अपने नाम, शोहरत, और पैसे के बावजूद, 45 टिकट नहीं ले पाए। एक फिल्म के लिए, जो उनका ग्रुप चार दिन से देखना चाहता था। तब उन्हें ये एहसास हुआ कि अगर लोगों को मूवी टिकट के लिए इतना इंतजार करना पड़ता है, तो सिनेमा में एक बिजनेस अवसर है। इसी सोच से पडरौना में उन्होंने 4-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स बनाया।

वर्क फ्रंट पर, सलमान खान ईद 2025 के मौके पर फिल्म सिकंदर के साथ सभी को एंटरटेन करेंगे, जो साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस और एआर मुरुगडोस द्वारा डायरेक्टेड है। इसके अलावा वो वरुण धवन की बेबी जॉन में भी अहम रोल में नज़र आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+