मुंबई के बांद्रा में 19 मंजिला होटल बनाएंगे सलमान खान, बिल्डिंग में होंगी ऐसी सुविधाएं, जानें भाईजान का प्लान

Salman Khan Hotel: सलमान खान का परिवार मुंबई के बांद्रा इलाके में कार्टर रोड पर समंदर के सामने वाले प्लॉट पर एक बड़ा होटल बनाने की प्लानिंग कर रहा है। बीएमसी ने इस बिल्डिंग के प्लान को मंजूरी भी दे दी है।

salman khan

Salman Khan Hotel: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। आपको बता दें कि सलमान खान को बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी भरे मेल और कॉल किए जा रहे थे जिसके बाद पुलिस ने उनके और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है। इसी बीच खबर है कि भाईजान मुंबई के बांद्रा में कार्टर रोड स्थित एक प्लॉट पर एक बड़े होटल का निर्माण करने की प्लानिंग कर रहे हैं। यह प्लॉट समंदर किनारे पर स्थित है।

सलमान खान का होटल बनाने का प्लान
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार सलमान खान का परिवार मुंबई के बांद्रा इलाके में कार्टर रोड पर समंदर के सामने वाले प्लॉट पर एक बड़ा होटल बनाने की प्लानिंग कर रहा है। खबर है कि बीएमसी ने इस बिल्डिंग के प्लान को मंजूरी भी दे दी है। इस प्लॉट पर 19 मंजिला होटल बनाया जाएगा। इस प्लॉट में पहले एक स्टारलेट कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी थी, जहां खान परिवार के अपार्टमेंट्स थे। शुरू में इस प्रॉपर्टी पर एक हाउसिंग सोसायटी बनाने का ही प्लान किया गया था, लेकिन फिर बाद में इस प्लानिंग में बदलाव किया गया।

कार्टर रोड पर बनेगा 19 मंजिला होटल
बीएमसी के अनुसार इस प्लॉट पर होटल बनाने का प्रस्ताव सलमान खान के परिवार की तरफ से करीब एक साल पहले जमा किया गया था जिस पर अब जाकर मंजूरी दी गई है। आपको बता दें कि ये प्लॉट सलमान खान की मां सलमा खान के नाम पर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई में सलमान खान और उनका परिवार कई और प्लाट्स पर भी इंवेस्ट कर चुका है।

होटल के सारे फ्लोर्स पर ऐसे किया जाएगा काम
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान और उनके परिवार के इस 19 मंजिला होटल की ऊंचाई 69.9 मीटर होने वाली है। बीएमसी के सामने रखे गए प्रस्ताव के अनुसार 3 लेवल तक बेसमेंट पर्किंग होगी। बिल्डिंग में फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर पर कैफे और रेस्तरां होगा। वहीं तीसरे फ्लोर पर जिम और स्विमिंग पूल होगा। चौथे फ्लोर को सर्विस फ्लोर के रूप में बनाया जाएगा। बिल्डिंग का पांचवां और छठवां फ्लोर कन्वेंशन सेंटर की तरह इस्तेमाल किया जाएगा। बिल्डिंग के प्लान में होटल के लिए सातवीं से 19वीं मंजिल रखी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+