सलमान खान ने IIFA होस्ट सिद्धार्थ को किया जलील! लोगों ने लगाई भाईजान की क्लास
सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद एक्टर को टीवी और रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कन्नन के साथ बुरे व्यवहार के लिए लताड़ लगाई जा रही है।
अबू धाबी, 5 जून: सलमान खान इन दिनों आईफा अवॉर्ड्स 2022 के लिए अबू धाबी में हैं। सलमान खान इस मेगा शो को होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसे में आईफा होस्टिंग से लेकर भाईजान इन दिनों अपने बर्ताव को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने उन्हें घमंडी बताया है। वहीं कई यूजर्स ने भाईजान की क्लास भी लगाई है। ऐसे में आईफा में बिजी सलमान खान को इन दिनों जबरदस्त ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है।
सिद्धार्थ को किया जलील?
दरअसल हाल ही में सलमान खान का एक वीडियो सामने आया था, जिसके बाद उन पर फैन के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगा था। अब एक बार फिर सलमान ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। अबकी बार एक्टर को टीवी और रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कन्नन के साथ बुरे व्यवहार के लिए लताड़ लगाई जा रही है।

सलमान ने की बदतमीजी
दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान को नोरा फतेही और अन्य कलाकारों के साथ देखा जा सकता है। वीडियो में मशहूर होस्ट सिद्धार्थ कन्नन अपने अंदाज में सलमान खान का स्वागत करते हैं लेकिन तभी सलमान खान उन्हें बीच में ही रोक देते हैं।

क्या बोले सलमान खान
सिद्धार्थ को बीच में ही टोकते हुए सलमान खान कहते हैं- 'नमस्ते, सलाम, अलैकुम, बैठे श्री अकाल, केमचो, अदब, अस्सलामुअलैकुम,... चुप रहो।' इसके बाद भी सलमान खान होस्ट को काफी कुछ सुनाते हुए दिखते हैं। होस्ट से जब सलमान पूछते हैं कि कैसे कर लेते हैं तो होस्ट ने कहा कि 'सर आपसे ही सीखी है।' सलमान खान ने जवाब दिया, 'मुझसे इतना कुछ सीख लिया तुमने..' अभिनेता ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, 'ये आईफा वाले भी नहीं मानते, हर एक आईफा में इसे लेके आते हैं।' इसके बाद सलमान खान की बातें सुनकर सभी हंसने लगते हैं।

जमकर ट्रोल हुए भाईजान
सलमान खान का ये वीडिया सामने आने के बाद से वे जमकर ट्रोल हो रहे हैं। फैंस को उनका बात करने का ये अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। लोग कमेंट कर सलमान को तरह-तरह की बातें बोल रहे हैं।

यूजर्स हुए नाराज
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'इतना बेहूदा। न जाने क्यों लोग इन्हें बुलाने की जहमत तक उठाते हैं।' एक यूजर ने कहा, 'पी कर आया लगता है सल्लू।' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, 'सलमान न मजाकियां हैं और न ही मनोरंजक।'

इन फिल्मों में दिखेंगे सलमान
सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्टर अगली बार 'टाइगर 3' में कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म अगले सात अप्रैल में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा सलमान 'कभी ईद कभी दीवाली' पर भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म से शहनाज गिल अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications