Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या ऐश्वर्या राय के लिए सलमान खान ने तोड़ लिया था अपना हाथ, कैसे हुआ था ये हादसा? क्या है इसके पीछे की कहानी?

Salman Khan and Aishwarya Rai: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक समय पर पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के प्यार में पागल थे। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों का ब्रेकअप दर्दनाक तरीके से हुआ था। वहीं इस ब्रेकअप से उबरने में सलमान खान को काफी समय लग गया था।

ऐश्वर्या राय से अलग होकर टूट गए थे सलमान
कहते हैं कि सलमान खान अपनी लेडी लव ऐश्वर्या राय से अलग होने के बाद बिल्कुल टूट गए थे। उन्होंने खुद को हर चीज से दूर कर लिया था। वह कुछ समय के लिए घर से बाहर तक नहीं निकलते थे। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सलमान खान ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में भी चले गए थे।

salman khan

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का प्यार
सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की लव स्टोरी साल 1997 में शुरू हुई थी। सलमान खान उस समय हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार थे। वहीं ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में नई एंट्री की थी। उस समय सलमान खान सोमी अली के साथ एक सीरियस रिलेशनशिप में थे, लेकिन अचानक ही सलमान खान की नजर ऐश्वर्या राय पर पड़ी। सलमान खान पहली ही नजर में ऐश्वर्या को अपना दिल दे बैठे थे।

सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी बहुत ही अच्छी चल रही थी लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब दोनों के बीच सब कुछ खराब हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक दिन आधी रात को सलमान खान अपनी गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय के घर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया था। कहा जाता है कि सलमान खान ने उस दिन जबरदस्त नशा कर रखा था। ऐश्वर्या उस समय सलमान खान की ये हालत देखकर बहुत डर गई थीं। ऐसे में उन्होंने अपने फ्लैट का दरवाजा नहीं खोला। सलमान खान ने गुस्से में 19वीं मंजिल से कूदने की धमकी भी दी और सुबह 3 बजे तक वह ऐश्वर्या के फ्लैट का दरवाजा पीटते रहे। दरवाजा पीटते-पीटते उनका हाथ जख्मी भी हो गया था।

ऐश्वर्या राय ने कर दिया था शादी से इनकार
सलमान खान के इस हंगामे के पीछे की वजह ये बताई जाती है कि वो ऐश्वर्या राय से शादी करना चाहते थे, लेकिन ऐश्वर्या उस समय कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रही थीं और ऐसे में शादी नहीं करना चाहती थीं। एक मैगजीन को इंटरव्यू देते हुए सलमान खान ने एक बार खुद इस घटना का जिक्र किया था। इस घटना के बाद खबर आई थी कि ऐश्वर्या राय के पिता ने सलमान खान के खिलाफ पुलिस में केस भी दर्ज कराया था। ऐसे में सलमान खान का खूब अपमान हुआ था। लग कहने लगे थे सलमान खान ने ऐश्वर्या राय के चलते अपना तोड़ लिया है।

ऐश्वर्या को बिना बताए सोमी के पास चले गए थे सलमान
इस घटना के बाद से धीरे-धीरे सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच दूरियां बढ़ने लगी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी बीच सोमी अली का सलमान खान के पास फोन आया कि उनके पिता का ऑपरेशन होने वाला है और वो उनकी मदद करें। ऐसे में सलमान खान अपने प्यार ऐश्वर्या राय को बिना बताए सोमी से मिलने के लिए अमेरिका चले गए थे। जब ऐश्वर्या को ये बात पता चली थी तो वह बहुत नाराज हुई थीं और उन्होंने ये रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया था।

अभिषेक बच्चन की कार में की थी तोड़फोड
अमेरिका से वापस लौटकर सलमान खान ने ऐश्वर्या की फिल्म 'कुछ न कहो' के सेट पर खूब हंगामा किया था। आपको बता दें कि इस फिल्म के हीरो अभिषेक बच्चन थे। कहते हैं कि सलमान खान ने गुस्से में आकर अभिषेक बच्चन की कार में तोड़फोड़ की थी। इसी बीच साल 2002 में एक अवॉर्ड फंक्शन में ऐश्वर्या राय फैक्चर हाथ लेकर पहुंची थीं। उनकी हालत देखकर लोग कहने लगे थे कि सलमान खान ने उनके साथ मारपीट की होगी।

salman khan

ऐश्वर्या ने सलमान खान के बारे में कही थी ये बात
ब्रेकअप के कुछ सालों के बाद एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने बताया था कि सलमान ने उनके साथ मारपीट भी की थी। उन्होंने बताया कि जब वह सलमान का फोन नहीं उठाती थीं तो सलमान खान उनके घर आकर झगड़ा करने लगते थे। आखिरकार इस लव स्टोरी का एक दुखद अंत हुआ। बाद में ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी कर ली और सलमान खान अभी तक बैचलर हैं। हालांकि ऐश्वर्या राय के बाद उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+