क्या वाकई सलमान खान ने किया था विक्की कौशल को इग्नोर? वायरल वीडियो की सामने आई सच्चाई

सलमान खान और विक्की कौशल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें भाईजान के गार्ड ने विक्की कौशल को धक्का दिया। वहीं फैंस का मानना है कि सलमान खान ने उन्हें इग्नोर किया।

Salman Khan

Salman Khan Vicky Kaushal Fight: अबु धाबी में आयोजित आइफा अवॉर्ड्स 2023 में सबसे ज्यादा जिसने लाइमलाइट बटोरी वो है सलमान खान और विक्की कौशल। दोनों का एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया। वीडियो में सलमान खान के गार्ड ने विक्की कौशल को धक्का दे दिया। अब इसकी असली सच्चाई सामने आ चुकी है।

विक्की कौशल को सलमान ने किया इग्नोर?
दरअसल, सलमान खान और विक्की कौशल की इस वीडियो में विक्की फैन के साथ सेल्फी ले रहे थे। तभी सलमान खान अपनी सिक्योरिटी के साथ रेड कार्पेट पर आते हैं और वह विक्की को घुरकर देखते हैं। हालांकि विक्की कौशल उनसे बात करने की कोशिश करते हैं लेकिन सलमान खान उन्हें बिना जवाब दिए आगे बढ़ जाते हैं। अब फैंस इस वीडियो को देखकर ये अंदाजा लगाने लगे कि सलमान ने विक्की कौशल को इग्नोर किया और दोनों के बीच झगड़ा हुआ है।

सामने आई असली सच्चाई
अब इस वीडियो की असली सच्चाई सामने आ चुकी है। इंडिया टूडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान को जबसे लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकी मिली है, तभी से एक्टर की सुरक्षा और मजबूत कर दी गई है। इस कारण उन्हें बॉडीगार्ड की टीम के कुछ निर्देशों का पालन करना पड़ता है।

सलमान इन वजहों से थे मजबूर
वीडियो में देखा जा सकता है कि, सलमान खान ने विक्की कौशल से बातचीत करने की कोशिश की थी लेकिन तमाम प्रोटोकॉल की वजह से वह वहां जाने पर मजबूर थे। इस बात से खुद सलमान खान परेशान थे कि, जो वीडियो में दिखाया गया असल में ऐसा कुछ भी नहीं है। वह उस वक्त स्थिति को ठीक करना चाहते थे लेकिन जल्दबाजी की वजह से ये संभव नहीं हो पाया।

विक्की कौशल को सलमान ने किया हग
विक्की कौशल ने बाद में पीटीआई को दिए इंटरव्यू में वायरल वीडियो की सच्चाई बताते हुए कहा था कि, 'जैसा दिखाया जाए ऐसा हो ये जरूरी नहीं है। ये सब सिर्फ एक अफवाह है।' बता दें कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद सलमान खान और विक्की कौशल का एक और वीडियो सामने आया था। जिसमें भाईजान विक्की कौशल को हग करते हुए दिखाई दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+