Salman khan birth day: जब सलमान बोले- मैं वर्जिन हूं, भाई अरबाज ने कहा- ये तो हर महीने...

मुंबई, 27 दिसंबर: सलमान खान आज (27 दिसंबर) अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान खान ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनके फिल्म में होने से ही ये मान लिया जाता है कि फिल्म तगड़ी कमाई करेगी। हालांकि इस सबके बावजूद 30 साल से ज्यादा के अपने करियर में सलमान विवादों के चलते भी खूब सुर्खियों में रहे हैं। उन पर कुछ आपराधिक मुकदमें चले हैं तो कई हीरोइनों के साथ भी उनका नाम जुड़ा है। हालांकि सलमान अपने अफेयर्स और सेक्स लाइफ को लेकर कुछ ऐसा कह चुके हैं, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया था।

मैं तो वर्जिन हूं...

मैं तो वर्जिन हूं...

कुछ साल पहले सलमान खान फिल्ममेकर करण जौहर के फेमस शो 'कॉफी विद करण' में आए थे। सलमान से इस शों में कई सवाल हुए थे। एक सवाल करण ने सलमान खान से उनकी सेक्स लाइफ को लेकर भी किया था। इस पर सलमान ने कहा था कि वो इस बारे में कुछ नहीं जानते क्योंकि वो वर्जिन हैं और कभी उन्होंने संबंध नहीं बनाए हैं।

करण ने अगले साल फिर किया वही सवाल

करण ने अगले साल फिर किया वही सवाल

करण के शो में जब एक साल बाद दोबार सलमान पहुंचे तो उनसे करण ने पूछा की क्या आप अभी वर्जिन हैं? इस पर सलमान ने कहा कि हां, अभी तक कुछ नहीं बदला है। इस पर करण मुस्कुराने लगे। वहीं उनके साथ शो में मौजूद भाई अरबाज ने इस पर कुछ अलग ही दावा कर दिया।

अरबाज ने सलमान को लेकर कही ये बात

अरबाज ने सलमान को लेकर कही ये बात

'कॉफी विद करण' के इसी एपिसोड में सलमान के साथ उनके भाई अरबाज भी थे। करण ने अरबाज से सवाल किया कि कौन एक महीने तक बिना सेक्स के नहीं रह सकता है। इस पर अरबाज ने सलमान का नाम लिया। अरबाज ने कहा कि सलमान खान बिना सेक्स और वर्कआउट के एक महीना नहीं रह पाएंगे।

इन हीरोइनों से जुड़ चुका है सलमान का नाम

इन हीरोइनों से जुड़ चुका है सलमान का नाम

सलमान खान का नाम ऐश्वर्या राम, कैटरीना कैफ, संगीता बिजलानी, सोमी, यूलिया वंतूर जैसी संदरियों के साथ जुड़ चुका है। फिल्मों में आने के बाद सलमान का नाम सबसे पहले मिस इंडिया संगीता बिजलानी के साथ जुड़ा था। इसके बाद सलमान खान की जिंदगी में पाकिस्तानी मूल की अभिनेत्री सोमी अली आईं। सोमी से ब्रेकअप के बाद 1999 में फिल्म हम दिल दे चुके सनम के दौरान ऐश्वर्या राय से उनका नाम जुड़ा। दोनों की अफेयर की खबरें काफी ज्यादा रहीं। 2002 में काफी विवाद के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद सलमान का कटरीना कैफ के साथ जुड़ा लेकिन उनसे भी रिश्ता बहुत लंबा नहीं चल सका। इसके बाद यूलिया वंतूर से भी उनका नाम जोड़ा गया था।

सलमान तीन दशक से फिल्मों में

सलमान तीन दशक से फिल्मों में

सलमान खान की कुछ समय पहले ही अपने जीजा आयुष शर्मा के साथ फिल्म अंतिम रिलीज हुई है। इन दिनों सलमान टाइगर जिंदा है सीरीज की फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। सलमान के करियर की बात करें तो सलमान की बतौर हीरो पहली फिल्म 1989 में आई 'मैंने प्यार किया' थी। सलमान ने करण अर्जुन, सनम बेवफा, हम आपके हैं कौन, साजन, जुड़वा, वॉन्टेड, दबंग, बजरंगी भाईजान, एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है जैसी हिट फिल्में की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+