Birthday Special: सलमान खान का वो आयकॉनिक कैरेक्टर जिसने बदल दी किस्मत

Salman Khan birthday special: सलमान खान, वो भले ही बॉलीवुड के स्टार राइटर सलीम खान के बेटे हों। लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान खुद के काम से बनाई है। सलमान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को इंदौर में हुआ था। वो सलीम खान के सबसे बड़े बेटे है। बड़े होकर वो फिल्मों में काम करना चाहते थे। हुआ भी ऐसा, फिल्मों में एक्टिंग की। पहली फिल्म मिली 'बीवी हो तो ऐसी'। जब फिल्म रिलीज हुई तो उन्होंने उसके फ्लॉप होने की दुआ मांगी। क्योंकि जब उन्होंने फिल्म में खुद को देखा तो पसंद नहीं किया।

साल 1989 में रिलीज हुई मैने प्यार किया ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। इंडस्ट्री में सपोर्टिंग कास्ट से डेब्यू करने वाले सलमान एक सुपरस्टार हैं। उन्होंने अपने जीवन में कई किरदार निभाए, कुछ आयकॉनिक भी रहे। लेकिन उन्हें पहचाना 'प्रेम' नाम से पहचाना जाता है। सलमान ने प्रेम नाम के किरदार से कई फिल्मों में काम किया है। इस किरदार को उनके लिए सूरज बड़जात्या ने रचा था। ऐसे में जन्मदिन के अवसर पर हम उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से सलमान सुपरस्टार बने हुए हैं।

Salman Khan birthday special

मैने प्यार किया (1989)
यह सलमान खान की बतौर लीड एक्टर पहली फिल्म थी। जो उनके करियर की बड़ी हिट फिल्म बनी। जिसमें उन्होंने प्रेम का किरदार निभाया। इसे डायरेक्ट सूरज आर. बड़जात्या ने किया था। सलमान ने एक रोमांटिक हीरो की भूमिका निभाई, जो न केवल दिल को छूती है, बल्कि उन्हें घर-घर में मशहूर भी बना गई। 'प्रेम' के इस किरदार ने उनकी छवि एक प्यारे और आदर्श प्रेमी के रूप में स्थापित की। इसके बाद प्रेम कैरेक्टर उनकी सफलता की चाभी भी बन गया।

हम आपके हैं कौन (1994)
'हम आपके हैं कौन..!' में सलमान खान ने एक बार फिर 'प्रेम' का किरदार निभाया और दर्शकों का दिल जीत लिया। सूरज आर. बड़जात्या ने ही इस फिल्म को बनाया। जिसे राजश्री फिल्म्स के बैनर प्रोड्यूस किया। फिल्म पारिवारिक मूल्यों और रिश्तों पर आधारित एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। सलमान का 'प्रेम' यहां एक आदर्श बेटा, भाई और प्रेमी बनकर उभरे।

हम साथ-साथ हैं (1999)
'हम साथ-साथ हैं' में सलमान ने एक बार फिर 'प्रेम' का किरदार निभाया। लेकिन इस बार उनका किरदार एक प्यारे और चुलबुले छोटे भाई के रूप में रहा। इस फिल्म में उनके किरदार ने दर्शाया कि वे न केवल एक रोमांटिक हीरो बल्कि एक परिवार के सदस्य के रूप में भी कितने खास हैं। इसे भी सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था।

Salman Khan birthday special प्रेम रतन धन पायो (2015)
सलमान खान ने 'प्रेम रतन धन पायो' में 'प्रेम' की भूमिका को एक नए अंदाज में प्रस्तुत किया। यह फिल्म भी सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित और राजश्री प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित थी। इसमें उनका किरदार न केवल शाही था, बल्कि उन्होंने अपनी पुरानी छवि को एक नए रूप में जीवंत किया। इस फिल्म के जरिए 'प्रेम' का जादू फिर से दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर चली थी।

सलमान खान का 'प्रेम' सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि एक इमोशन और सफलता की चाभी बन चुका है। इस किरदार से उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है। फिलहाल सलमान खान अपनी फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं। ये अगले साल यानी 2025 ईद के मौके पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+