Bigg Boss 18 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का वीडियो, दिखी ऐसी हालत
Bigg Boss 18 Salman Khan Video: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने अपकमिंग पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 18' को लेकर खबरों में छाए हैं। सलमान खान बिग बॉस 18 को होस्ट करते नजर आएंगे। इस खबर के सामने आने के बाद से उनका फैंस का उत्साह काफी बढ़ गया है।
सलमान खान की पसलियों में चोट लगी है
आपको बता दें कि सलमान खान की पसलियों में चोट लगी है, जिसकी वजह से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए थे। एक्टर के फैंस ने उनके लिए दुआएं भी मांगी थी। एक्टर के जल्दी ठीक होने की कामना की थी। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे बिग बॉस 18 के शूटिंग सेट का बताया जा रहा है।

बिग बॉस 18 के सेट से वायरल हुआ सलमान का वीडियो
सलमान खान का एक लेटेस्ट वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका एक अलग ही स्वैग नजर आ रहा है। वायरल वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि ये बिग बॉस 18 के सेट का है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि सलमान खान अपनी पसलियों की चोट से ठीक होने के बाद बिग बॉस 18 की शूटिंग कर रहे हैं।
सलमान खान अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं
सामने आए इस लेटेस्ट वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं, क्योंकि वीडियो में वह अपनी पसलियों पर हाथ रखते नजर आ रहे हैं, जिससे साफ है कि एक्टर अभी भी दर्द में हैं। ऐसे में सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग से ब्रेक लिया है।
बुजुर्ग महिला संग बात करते दिखें सलमान खान
सलमान खान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान एक बुजुर्ग महिला के साथ बात करते दिखाई दे रहे हैं। सामने आए वीडियो में सलमान खान जिस तरह से बुजुर्ग महिला से मुस्कुरा कर बात कर रहे हैं, वह हर किसी का दिल छू रहा है। सलमान खान के इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications