सऊदी अरब में सलमान खान को खास सम्मान से नवाजा गया, 'भाई' ने इस अंदाज में कहा शुक्रिया

मुंबई, 31 जनवरी। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी एक अलग पहचान है और उन्हें लोग इंडस्ट्री का दबंग कहते हैं। दो दशक से अधिक समय से सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और इस दौरान उन्होंने कई एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। 56 साल के सुपरस्टार सलमान खान के फैंस ना सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में हैं। सोशल मीडिया पर सलमान खान अपने आगे आने वाले प्रोजेक्ट की लोगों को समय-समय पर जानकारी देते रहते हैं।

सलमान खान ने शेयर की तस्वीर

सलमान खान ने शेयर की तस्वीर

हाल ही में सलमान खान को सउदी अरब के रियाद में पर्सनालिटी ऑफ द इयर के अवॉर्ड से नवाजा गया है। रविवार की शाम को खुद सलमान खान ने अपने फैंस के बीच इस जानकारी को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए साझा किया है। सलमान खान ने अवॉर्ड के साथ की एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि सलमान खान ने हाथ में अवॉर्ड को पकड़ रखा है। उन्होंने लिखा, मेरे भाई नासिर , आपसे मिलकर अच्छा लगा।

फैंस दे रहे बधाई

फैंस दे रहे बधाई

तस्वीर में देखा जा सकता है कि सलमान खान सलमान खान ने काले रंग का सूट पहन रखा है और मुस्कुराते हुए पर्सनालिटी ऑफ द इयर का खिताब ले रहे हैं। सलमान खान की इस तस्वीर को लाखों लोगों ने लाइक किया है और इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोग सलमान खान को इस उपलब्धि पर बधाई दे रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि सलमान खान फिलहाल बिग बॉस-15 को होस्ट कर रहे थे जोकि रविवार को खत्म हो गया है।

 आने वाली फिल्में

आने वाली फिल्में

इससे पहले सलमान खान का एक वीडियो सामने आया था जिसमे देखा जा सकता है कि सलमान खान खुद का परिचय हॉलीवुड स्टार जॉन ट्रैवोल्टा कोदेते हैं। सलमान कहते हैं, मैं भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करता हूं, मेरा नाम सलमान खान है। जिसके बाद सलमान खान के फैंस कहते हैं वह कितने जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं, उन्हें ढेर सारा प्यार। बता दें कि सलमान खान जल्द ही टाइगर जिंदा है-3, कभी ईद कभी दिवाली फिल्मों में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+