फटे-पुराने जूते पहनकर इंटरव्यू देने पहुंचे सलमान खान, आखिर क्यों हुई भाईजान की ऐसी हालत, जानें सच्चाई

Salman Khan Viral Photo: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म टाइगर 3 की सक्सेस को इन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। लोगों को उनकी ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। लोगों की मानें तो फिल्म में सलमान खान के दमदार एक्शन सीन्स काबिले तारीफ हैं। फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर ली है। इन सबके बीच सलमान खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को देखने के बाद सलमना खान के फैंस उनकी तारीफ करे बिना नहीं रह पा रहे हैं।

फटे-पूराने जूते पहने नजर आए सलमान खान
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर सलमान खान की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह फटे-पुराने जूते पहनकर इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं। उस तस्वीर में लोगों का ध्यान भाईजान के जूतों पर ही गया है जिसे देखने के बाद लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। सलमान खान की इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनके साथ एक महिला पत्रकार और टाइगर 3 की लीड हीरोइन कैटरीना कैफ भी बैठी हुई हैं।

salman khan

सलमान खान की सादगी की हो रही है तारीफ
फोटो में सलमान खान की सिंपलीसिटी को देखकर उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों की मानें तो सलमान खान भले ही एक सुपरस्टार हैं लेकिन उनके अंदर की सादगी अभी भी जिंदा है। आपको बता दें कि सलमान खान की ये फोटो जूम को दिए एक इंटरव्यू के दौरान की है। लोग इस फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

भाईजान की तारीफ में लोगों ने कही ये बात
लोग इस फोटो को देखने के बाद भाईजान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने सलमान खान के फटे-पुराने जूते पहने हुए फोटो पोस्ट की है। इसके साथ ही उसने कमेंट करते हुए लिखा है- सलमान भाई ने फटे पूराने जूते पहने हुए हैं। ये आदमी कितना डाउन टू अर्थ है। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- आप एक लिजेंड हो। वहीं एक शख्स ने लिखा है- सलमान खान को किसी दिखावे की जरूरत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+