अरहान खान के चैट शो ‘दम बिरयानी’ में पहुंचे सलमान खान, शेयर किए अनसुने किस्से
सलमान खान हाल ही में अपने भतीजे अरहान खान के चैट शो 'दम बिरयानी' में नजर आए। जहां उन्होंने खुलकर बातें कीं और इमोशनल भी हुए। अरहान अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे हैं। वो अपने इस नए शो को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं। इससे पहले उनके शो में उनके पिता अरबाज खान और चाचा सोहेल खान नजर आ चुके हैं, जिसके बाद यह एपिसोड वायरल हो गया था।
शो में सलमान खान ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर कीं। करियर से लेकर लव लाइफ और परिवार तक, उन्होंने अपनी जिंदगी के कई पहलुओं पर खुलकर बात की। खास बात ये रही कि सलमान ने अपने परिवार यानी खानदान से जुड़ी कुछ अनसुनी और इमोशनल यादें भी सुनाईं। अपने माता-पिता और भाइयों के साथ उनकी बॉन्डिंग कितनी गहरी है, ये उनकी बातों से साफ झलक रहा था।

इन सब के बीच, सलमान खान अपनी मच अवेटेड फिल्म सिकंदर की रिलीज़ की तैयारी में जुटे हैं, जो ईद 2025 पर आने वाली है। इस फिल्म को ए. आर. मुरुगदॉस ने डायरेक्ट किया है और इसमें सलमान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। सलमान खान के जन्मदिन पर इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। साथ ही वो इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिलहल सलमान इस फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं।
इस फिल्म से सलमान खान को भी काफी उम्मीदें हैं। क्योंकि इसके पहले रिलीज हुई उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भले की कमाई की हो, लेकिन हिट नहीं हो पाई थीं। ऐसे में उन्होंने भी एक हिट की तलाश है। अब देखना ये है कि सलमान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेर पाती है या नहीं। इसके अलावा वो जल्द ही एटली की नई फिल्म से भी जुड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications