बूढ़े, बढ़े हुए वजन और फिटनेस पर Salman Khan ने दिया जवाब, बोले- 'लीन होने 15-20 दिन की बात'
Salman Khan: सलमान खान अपनी फिल्म सिकंदर की रिलीज के इंतजार में हैं। ये फिल्म 30 मार्च को रिलीज हो रही है। कुछ दिनों पहले से सलमान के कुछ फोटो वीडियो वायरल हुए। जिसमें वो काफी बल्की और तोंद के साथ दिखे। जिसके बाद उनके फैंस काफी चिंतित हो उठे। उन्हें अपने फेवरेट स्टार की फिटनेस पर चिंता होने लगी।
वहीं, कुछ लोग कह रहे थे कि अब टाइगर बूढ़ा हो चला है। इन सब सवालों के सलमान ने एक बातचीत में जवाब दिए हैं। साथ ही उन्होंने अपनी फिटनेस और एक्टिंग पर भी बात की है। पढ़िए ये रिपोर्ट।

सोशल मीडिया X पर एक वीडियो वायरल ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स उनसे बॉडी फिटनेस और स्टिफनेस पर सवाल पूछ रहा है। जवाब में सलमान ने कहा, ये स्टिफिनेस नहीं है। बॉडी की हर हड्डी 2-3 बार टूटी हुई है। उस वक्त रेस्ट भी नहीं मिलता था। हर लिगामेंट भी 2-3 बार टूटा हुआ है। एक उम्र आने के बाद ये सब दिख जाता है। लीन होना क्या है, 10-15 दिन की बात है। इस फिल्म में (सिकंदर) कोई बॉडी शॉट्स नहीं थे। अगर होते तो 2 हफ्ते में लीन हो जाते। सालों साल आप 6 पैक एब्स लेकर चलो, आप क्या उखाड़ लोगे इससे। मेरे पहले 6 पैक एब्स आते हैं, फिर लीन होता हूं। मसल्स ऐसे हैं ना कि थोड़ी सी भी चर्बी आती हो जाती है तो उसका मुद्दा बन जाता है। हालांकि लोग इसका मुद्दा बनाते हैं, ये मेरे लिए तो कोई मुद्दा तो है नहीं।
बता दें, ये ऑडियो नोट सिकंदर की प्रेस मीटिंग का बताया जा रहा है। जिसमें सलमान ने देशभर के फिल्म जर्नालिस्ट से मुलाकात की और वहां उनके फिल्म से जुड़े सवालों के जवाब दिए। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सलमान खान की सिकंदर पहले दिन 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। फिल्म सिकंदर में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, सत्यराज, प्रतीक बब्बर और शरमन जोशी भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications