'सिकंदर' फ्लॉप की कगार पर, सलमान खान ने अनाउंस कर दी अपनी नई फिल्म, नाम भी आया सामने

Salman Khan New Film: सलमान खान की फिल्म सिकंदर को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का सपोर्ट नहीं मिला। फिल्म चार दिन में महज 84 करोड़ रुपए ही कमा पाई है। भले ही मेकर्स और सलमान ने खूब प्रमोट किया हो, लेकिन दर्शक इसे देखन नहीं पहुंच पाए हैं। हालांकि फिल्म ने राइट्स बेच कर 165 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। सिकंदर की बुरी हालत के बीच सलमान ने एक नई फिल्म अनाउंस कर दी है।

इस फिल्म में सलमान खान के साथ संजय दत्त भी होंगे। दोनों ही इस फिल्म को अनाउंस कर चुके हैं। बीते दिन एक रिपोर्ट में इस फिल्म का नाम और कहानी के बारे में बताया गया। साथ ही फिल्म जानिए फिल्म की शूटिंग शुरू होने की तारीख।

Salman Khan New Film

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में बताया गया, संजय और सलमान दोनों ही एक रफ एंड टफ एक्शन फिल्म में होंगे। इसका नाम 'गंगा राम' होगा। ये उनके किरदार का भी नाम है। फिल्म सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस (सलमान खान फिल्म्स) के अंडर बनाई जाएगी। प्रोडक्शन हाउस के जुड़े लोग इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं। जब सलमान ने संजय को इस बारे में बताया तो वो भी एक्साइटेड हो गए हैं। उन्हें भी दो हीरो वाला आइडिया पसंद आया है।

रिपोर्ट में आगे बताया गया, सलमान और संजय की फिल्म 'गंगा राम' का टारगेट मास ऑडियंस होगी। इससे दर्शकों अच्छा थिएट्रिकल एक्सपीरिएंस मिलेगा। ये दोनों स्टार्स के स्टारडम को भी जस्टीफाई करेगी। सलमान और संजय का किरदार अल्फा मेल वाला होगा। बता दें, इस फिल्म कृष अहिर डायरेक्ट करेंगे। ये कृष के डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म है। लेकिन वो सलमान खान के साथ 'किसी का भाई किसी की जान', 'राधे', और 'रेस 3' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं। फिल्म के जून या जुलाई में फ्लोर में जाने की उम्मीदें हैं। वहीं, सलमान खान अब अपनी फिल्म किक 2 की शूटिंग में जुटेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+