ब्रेकअप के बाद सलमान-कैटरीना ने इस फिल्म में किया था साथ काम, एक्ट्रेस थी अनकंफर्टेबल, कैसे किया कास्ट?

Salman Khan Katrina Kaif: एक वक्त था जब सलमान खान और कैटरीना कैफ अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियों में थे। ये रिश्ता लंबे समय तक चला लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। भले ही दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की लेकिन हाल ही में कबीर खान ने कपल को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा जल्द ही अपना पॉडकास्ट शो लाने वाले हैं जिसका प्रोमो रिलीज हो चुका है। इसमें कबीर खान ने बताया कि सलमान खान और कैटरीना कैफ का फिल्म एक था टाइगर से पहले ब्रेकअप हो चुका था। इसके बाद दोनों को एकसाथ फिल्म में कास्ट करना बहुत मुश्किल था।

Katrina kaif

कबीर खान ने बताया कि टाइगर के रोल के लिए सलमान खान को कास्ट किया था। लेकिन जब जोया के किरदार के लिए कैटरीना कैफ से बात की तो उस वक्त दोनों का ब्रेकअप हुए कुछ वक्त ही हुआ था। कबीर ने कहा, 'साथ में काम करने के लिए उस वक्त दोनों काफी असहज थे। इसके बावजूद दोनों ने साथ काम किया।'

आपको बता दें कि, सलमान खान और कैटरीना कैफ साल 2005 में एक दूसरे के करीब आए थे और दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। कैटरीना कैफ को इंडस्ट्री में लाने वाले सलमान खान ही थे। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और साल 2010 में कैटरीना और सलमान का ब्रेकअप हो गया था।

सलमान से ब्रेकअप के बाद कैटरीना ने काफी समय तक रणबीर कपूर को डेट किया। लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा समय नहीं टिक पाया। खैर अब एक्ट्रेस शादीशुदा हैं और वह मशहूर अभिनेता विक्की कौशल की पत्नी है। साल 2021 में दोनों की शादी हुई थी। वहीं सलमान खान आज भी सिंगल हैं। दोनों ब्रेकअप के बाद भी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+