Video: विक्की संग शादी के बाद पहली बार सलमान के साथ नजर आईं कैटरीना, जानिए कहां के लिए पकड़ी फ्लाइट?
मुंबई, 15 फरवरी: विक्की कौशल से शादी के बाद कैटरीना कैफ पहली बार सलमान खान के साथ नजर आई, क्योंकि शादी के बाद फिर से कैटरीना कैफ काम पर लौट आईं हैं। कैटरीना और सलमान खान की 'टाइगर 3' मोस्ट अवेटेड फिल्म है। 'भारत' के बाद फिर से इस सुपरहिट जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। ऐसे में मंगलवार शाम को कैटरीना और सलमान खान मुंबई में एक साथ स्पॉट किए गए। दोनों सितारों को प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां से वो 'टाइगर 3' के आखिरी शेड्यूल के लिए प्राइवेट प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

वैलेंटाइन डे के बाद दिल्ली गईं कैट
शूटिंग के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले कैटरीना कैफ ने 14 फरवरी को विक्की कौशल के साथ अपने मुंबई वाले घर पर वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। इस दौरान उनकी और विक्की की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थी। वहीं उसके एक दिन बाद कैटरीना फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई से दिल्ली रवाना हो गईं। वहीं एयरपोर्ट के अंदर जाने से पहले सलमान खान और कैटरानी कैफ ने पैपराजी के कैमरों को देखकर हाथ भी हिलाया।

स्टाइलिश लुक में कैट-सलमान
इस दौरान कैटरीना कैफ ने व्हाइट स्वेटशर्ट, ब्लैक लेदर पैंट और व्हाइट स्नीकर्स पहने थे।उन्होंने अपने बालों को खुले छोड़ हुए थे, साथ ही मास्क और चश्मा भी लगाया था। वहीं सलमान ने ब्लैक टी-शर्ट, ब्लू डेनिम्स और रेड जैकेट पहना हुआ था। दोनों ही फिल्मी हस्ती कैजुअल लुक में काफी स्टाइलिश लग रही थी।

दिल्ली में 10-12 दिन चलेगी शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में फिल्म का लास्ट आउटडोर शेड्यूल पूरा किया जाएगा, जिसमें लगभग 10-12 दिनों तक फिल्म की शूटिंग होगी। बता दें कि इससे पहले एक्शन थ्रिलर फिल्म 'टाइगर 3' को तुर्की, रूस और ऑस्ट्रिया सहित कई देशों में शूट किया गया है। मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में इमरान हाशमी भी हैं। वहीं दोनों एक्टर्स के एयरपोर्ट पहुंचने की एक वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भियानी ने अपने इंस्टा पेज पर उनकी एक वीडियो शेयर की है, जिसमें फैंस ने जमकर अपना रिएक्शन दिया।

फैंस बोले- वैलेंटाइन डे स्पेशल
वहीं सलमान और कैटरीना की इस वीडियो पर फैंस भी जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, "वेलेंटाइन डे स्पेशल"। ऐसे में एक और फैंस ने कमेंट किया "विक्की बी लाइक - धक धक करने लगा" इसी के साथ किसी और ने जोड़ा विकी बी लाइक - साला, ये दुख खतम नहीं होता है। आप भी देखिए सलमान और कैट का यह वीडियो..(खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications