क्या अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में सलमान और ऐश्वर्या का हुआ आमना-सामना... वीडियो देख फैंस के उड़े होश

Salman Khan Aishwarya Rai: बीते कुछ दिनों से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अपने प्री वेडिंग फंक्शन्स को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। फंक्शन में एक से बढ़कर एक सितारे शिरकत कर रहे हैं। बॉलीवुड समेत हॉलीवुड के भी टॉप स्टार्स यहां पहुंचे हैं। सेरेमनी से कई वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के फंक्शन में कई सितारों ने शिरकत की। कई सुपरस्टार्स यहां नजर आए। सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने भी इस प्री वेडिंग सेरेमनी में शिरकत की। दोनों के कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Salman Khan and Aishwarya rai

बताते चलें कि सिर्फ ऐश्वर्या ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस के एक्स ब्वॉयफ्रेंड सलमान खान भी अंबानी के फंक्शन में पहुंचे। सलमान ने बाकी दो खान्स के साथ मिलकर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। इस परफॉर्मेंस का क्लिप देखकर फैंस भी बोले कि ऐसा सिर्फ मुकेश अंबानी ही करवा सकते हैं।

ऐश्वर्या राय की बात करें तो वे अपने परिवार संग इस फंक्शन में पहुंची। ऐश्वर्या अभिषेक संग अपने सेपरेशन की खबरों को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। हालांकि, ये बस कयास ही हैं। और साथ ही कई मौकों पर दोनों के बीच दूरियां भी देखी गई हैं। ऐसा ही क्लिप इस सेरेमनी से भी सामने आया, जब अभिषेक ऐश्वर्या के साथ नहीं दिखे।

ऐश्वर्या उसके बाद अपनी बेटी आराध्या संग दिखीं। इस बीच सलमान खान के भी कई क्लिप वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक वीडियो में बॉलीवुड के भाईजान अनंत अंबानी को गले लगाते दिख रहे हैं। अनंत खुशी खुशी भाईजान को गले लगते हैं और इस दौरान भाईजान उनसे कुछ हंसी मजाक भी कर रहे होते हैं।

भाईजान के साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा भी इस फंक्शन में पहुंचे। वे भी सेलेब्स से मिल रहे थे। इस बीच सलमान खान एमएस धोनी संग भी नजर आए।

सलमान खान के लुक की बात करें तो अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन्स मे ये भी बहुत शानदार था। लोग भाईजान को ही दूल्हा बताते हुए उनकी जमकर तारीफ कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+