सलमान खान की 80 साल की मां सलमा ने दुबई में किया ये काम, अरबाज खान के साथ हुआ वीडियो वायरल
Salman Khan Mother Salma Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' के साथ लोगों को एंटरटेन करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। सलमान खान की ये फिल्म दिवाली 2023 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं सलमान खान आजकल अपने नए लुक को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाए हुए है। इस नए लुक में सलमान खान ने अपने बाल कटवा लिए हैं। इन दिनों सलमान खान इसी तरह से अपने फैंस को सरप्राइज देते नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान की मां सलमा खान और अरबाज खान नजर आ रहे हैं। दोनों ही लोग दुबई के एक मॉल में दिखाई दे रहे हैं।
सलमा खान ने नए स्टोर का किया उद्घाटन
भाईजान की मां सलमा खान का ये वीडिया इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में सलमा खान के साथ, अरबाज खान, बहन अलविरा और अर्पिता भी नजर आ रही हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सलमान खान की मां सलमा खान किसी खास स्टोर की ओपनिंग करते हुए रिबन काट रही हैं। आपको बता दें कि ये स्टोर किसी और का नहीं बल्कि उनके बेटे सलमान खान का ही है।

बीइंग ह्यूमन का नया स्टोर दुबई में खुला
खबर है कि सलमान खान की कंपनी बीइंग ह्यूमन का नया स्टोर दुबई में खुला है और सलमान खान इसकी शुरुआत अपनी मां के हाथों से ही करवाना चाहते थे। यही कारण है कि सलमान खान की मां बेटे अरबाज खान के साथ दुबई पहुंचीं और स्टोर का उद्घाटन किया। सलमान खान की 80 साल की मां ने दुबई पहुंचकर अपने बेटे सलमान खान के नए स्टोर का रिबन काटकर शुरुआत की।
सलमा खान के साथ मौजूद थे अरबाज खान
सलमान खान की मां सलमा खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और भाईजान को नए स्टोर की बधाई भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि दुबई में इस नए स्टोर के उद्घाटन के मौके पर मां के साथ सलमान खान मौजूद नहीं थे। उनकी कमी को पूरा करने के लिए सलमा खान के साथ उनकी दोनों बेटियां और अरबाज खान मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications