सलीम-जावेद की जोड़ी क्यों टूटी? दशकों बाद सलीम खान ने बताई वजह, बोले- 'उसने अचानक कहा'
Salim Khan: सलीम जावेद भारतीय सिनेमा की वो जोड़ी जिसने एक बढ़कर एक आयकॉनिक और कल्ट फिल्में दीं। साल 1971 से 1987 तक दोनों ने 24 फिल्मों में काम किया। जिसमें से 20 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रहीं। इसी जोड़ी ने भारतीय सिनेमा को एंग्री यंग मैन दिया। लेकिन एक दिन अचानक इस जोड़ी ने तय किया कि अब साथ काम नहीं करेंगे।
इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। दोनों ने किसी को अलग होने का कारण भी नहीं बताया। हाल ही में इनके जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री भी आई थी। इसमें भी दोनों असली कारण नहीं बताया है। लेकिन एक इंटरव्यू में दशकों बाद खुद सलीम खान ने इसपर बात की है।

मैजिक मोमेंट्स को दिए इंटरव्यू में सलीम खान ने अपनी जोड़ी टूटने पर कहा, मुझे ही कभी समझ नहीं आया, मैं आप सबको कैसे समझाऊं? अचानक एक दिन उसने मुझसे कहा कि वो अलग होना चाहता है। हम रात-दिन काम करते थे। उसने जब मुझे कहा कि मैं अलग होना चाहता हूं, तब मुझे लगा कि उसे मैंने ठीक से नहीं सुना। लेकिन वो अलग होने के लिए ही कह रहा था। तब मैंने उससे पूछा कि तुमने सोच ही लिया होगा, ये फैसला अचानक से तो नहीं लिया होगा। उसने मुझसे कहा कि वो बहुत लंबे समय से इस बात पर विचार कर रहा था।
सलीम ने आगे कहा, जब मैंने ये बात सुनी तो खड़े होकर अपने घर जाने लगा। तब वो मुझे मेरी कार तक छोड़ने के लिए आ रहे थे। मैंने उन्हें रोका और कहा कि मैं अपना खुद ध्यान रख सकता हूं। मैंने अपने मन में उनके लिए कभी भी कड़वाहट नहीं रखी। हमारे भी कभी लड़ाई भी नहीं हुई। पार्टनरशिप थी एक जो अचानक एक दिन टूट गई। क्यों टूटी आखिर क्या हुआ, जो किसी को पता नहीं चला।
सलीम खान से पूछा गया कि कभी जावेद अख्तर से अलग होने का कारण पूछा? तब उन्होंने कहा, जब ये सब हो ही गया तो पूछने का क्या मतलब। उन्होंने अपनी फिल्में कीं, अलग होने के बाद भी कई फिल्मों की अनाउंसमेंट हुई थीं।
बता दें, सलीम जावेद ने हाथी मेरे साथी, शोले, जंजीर, दीवार और यादों की बारात जैसी आयकॉनिक फिल्में लिखी हैं।












Click it and Unblock the Notifications