सलीम खान की सलाह- अमिताभ बच्चन को हो जाना चाहिए रिटायर, कहा, 'आज बिग बी जैसे एक्टर के लिए कोई कहानी नहीं'
सलीम खान की सलाह- अमिताभ को हो जाना चाहिए रिटायर, कहा, 'आज बिग बी जैसे एक्टर के लिए कोई कहानी नहीं'
मुंबई, 12 अक्टूबर: बॉलीवुड लेखक सलीम खान ने अभिनेता अमिताभ बच्चन को अब रियाटर होने की सलाह दी है। सलीम खान ने कहा है कि अमिताभ बच्चन को अब संन्यास ले लेना चाहिए क्योंकि उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ हासिल कर लिया है। अमिताभ बच्चन के 79वें बर्थडे पर सलीम खान ने यह बयान दिया है। अमिताभ बच्चन ने 1969 में फिल्मों में डेब्यू किया था। सलीम खान और अमिताभ बच्चन ने 10 से ज्यादा फिल्मों में साथ काम किया है।
Recommended Video

'अमिताभ बच्चन ने सबकुछ हासिल कर लिया, अब उन्हें रियाटर हो जाना चाहिए'
अमिताभ बच्चन ने दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में कहा, 'अमिताभ बच्चन को अब रियाटरमेंट ले लेना चाहिए। उन्होंने अपनी जिंदगी में सबकुछ हासिल कर लिया है। उन्हें जो करना था, उन्होंने कर लिया है। उन्हें अपने जिंदगी के कुछ वर्ष अपने लिए भी रखने चाहिए। अमिताभ बच्चन ने प्रोफेशनली एक से शानदार पारी खेली है। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है इसलिए उन्हे इस रेस बाहर हो जाना चाहिए। उन्हें एक शानदार रिटायरमेंट लेनी चाहिए।'

'रिटायरमेंट की व्यवस्था ही इसलिए होती है क्योंकि....'
मशहूर सलीम खान ने अमिताभ बच्चन को बर्थडे की शुभकामनाएं देते हुए आगे कहा कि उन्हें अब रिटायर हो जा जाना चाहिए। सलीम खान ने कहा, ''रिटायरमेंट की व्यवस्था इसलिए होती है क्योंकि आदमी अपनी जिंदगी के कुछ साल अपनी मर्जी से गुजार सके। जिंदगी के शुरुआत के साल तो पढ़ाई और सीखने में गुजर जाते हैं। पढ़ाई खत्म होने के बाद परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी हो जाती है। मेरी ही दुनिया को देख लो। मेरी जिंदगी बहुत सीमित है। मैं जिन लोगों के साथ सुबह टहलने जाता हूं वह सभी नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं।'

'आज अमिताभ बच्चन जैसे एक्टर के लिए कोई कहानी नहीं'
सलीम खान ने कहा, ''अमिताभ बच्चन ऐसे हीरो थे जो एक एंग्री यंग मैन का किरदार निभा सकते थे, वह अब भी हैं। हालांकि अमिताभ बच्चन जैसे अभिनेता के लिए अब कोई कहानी नहीं है। हमारी फिल्मों में तकनीकी रूप से सुधार हुआ है, संगीत और एक्शन में सुधार हुआ है लेकिन हमारे पास अच्छी स्क्रिप्ट नहीं है।"

एक साथ 10 फिल्मों में सलीम खान और अमिताभ बच्चन ने किया है काम
सलीम खान ने पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ 1973 की फिल्म जंजीर में काम किया था जिसमें प्राण और जया बच्चन भी थे। इस फिल्म के बाद सलीम खान और अमिताभ बच्चन ने शोले, दीवार, मजबूर, डॉन त्रिशूल, काला पत्थर और दोस्ताना जैसी कई अन्य हिट फिल्में दी हैं। सलीम खान और अमिताभ बच्चन ने एक साथ 10 फिल्मों में काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications