सलीम खान ने क्यों की थी हेलेन से दूसरी शादी? पहली पत्नी से मांगी थी इजाजत, कहा- 'मेरी लाइफ में कोई और...'
Salim Khan Second Marriage: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनके परिवार वाले अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। जब से भाईजान के घर के बाहर फायरिंग हुई है इससे उनको बड़ा झटका लगा था। इन सबके बीच अब एक्टर के पिता सलीम खान ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं।
इस बात से तो हर कोई वाकिफ है कि सलमान खान के पिता सलीम खान ने दो शादियां की हैं। सलीम की पहली पत्नी का नाम सलमा है। लेकिन शादीशुदा होने के बावजूद उन्होंने दिग्गज एक्ट्रेस हेलेन से साल 1981 में दूसरी शादी की थी। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलीम खान ने बताया कि आखिर किस वजह से उन्होंने दूसरी शादी करने का फैसला लिया था।

जूम को दिए इंटरव्यू में सलीम खान ने कहा कि, 'मैं अपनी पहली शादी से परेशान नहीं था बल्कि खुश था। लेकिन मैं हेलेन से प्यार करता था और उनसे शादी करने के लिए मैंने अपनी पहली पत्नी से पूछकर ही ये फैसला लिया था।' इसके अलावा सलीम ने ये भी बताया कि हेलेन से शादी करने का फैसला उन्होंने अचानक नहीं लिया था बल्कि इसके लिए उन्होंने वक्त लिया था।
सलीम ने आगे बताया कि उन्होंने हेलेन संग अपने अफेयर के बारे में पहली पत्नी सलीमा को खुद बताया था। जिसे वह बेहद प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि, 'मैंने अपनी पहली पत्नी को इस बारे में इसलिए बताया था ताकि उन्हें किसी गॉसिप मैगजीन से इस रिश्ते के बारे में ना पता चले।'
सलीम खान ने आगे कहा कि, 'जब मैंने सलमा को इस बारे में बताया तो जाहिर है कि वो इस बात से खुश नहीं थीं क्योंकि ये कोई अच्छी चीज नहीं थी जो कि मैं करने जा रहा था। इस बात से हमारी लाइफ में काफी दिक्कतें हुईं लेकिन बेहद जल्द सब कुछ ठीक हो गया। कुछ समय बाद घरवालों ने मेरी इस शादी को स्वीकार किया और मैंने अपने बच्चों को भी इस बारे में बताया हालांकि वह तब छोटे थे।'
सलीम खान ने ये भी बताया कि जब उनके बच्चे बड़े हुए तो धीरे-धीरे उन्हें ये सब समझ आने लगा था। उन्होंने बच्चों से कहा कि, 'मेरी जिंदगी में कोई और भी है। मैंने उससे शादी कर ली है। मैं आप सबसे कोई अपेक्षा नहीं रखता। मैं ये अपेक्षा नहीं रखता कि आप उसे भी उतना ही प्यार दें जितना कि आप अपनी मां से करते हैं लेकिन मैं बस इतना चाहता हूं आप उसका सम्मान करें।' बता दें कि, सलीमा से सलीम खान के तीन बच्चे अरबाज खान, सोहेल खान और सलमान खान हैं।












Click it and Unblock the Notifications