40 पार है साक्षी से लेकर तब्बू तक इन 5 एक्ट्रेस की उम्र,अब तक पीले नहीं हुए इनके हाथ

बॉलीवुड में दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक समेत कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने काफी धूमधाम से अपनी शादी की है लेकिन आज हम आपको इसी इंडस्ट्री की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी उम्र तो 40 के पार हो गई है

मुंबई, 17 अक्टूबर: बॉलीवुड में दीपिका -रणवीर और प्रियंका -निक समेत कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने काफी धूमधाम से अपनी शादी की है लेकिन आज हम आपको इसी इंडस्ट्री की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी उम्र तो 40 के पार हो गई है लेकिन उनके हाथ में अभी तक उनके पार्टनर के नाम की मेहंदी नहीं लगी है और वो आज भी अपने उस खास शख्स का इंतजार कर रही हैं जिसके साथ वो अपनी पूरी जिंदगी बिता सकें।

Recommended Video

    Unmarried Actress: 40 के पार हो चुकी है ये हसीनाएं लेकिन अब तक नहीं की शादी | वनइंडिया हिंदी
    48 की उम्र में भी कुवांरी हैं साक्षी तंवर

    48 की उम्र में भी कुवांरी हैं साक्षी तंवर

    टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं से काफी फेमस हुईं साक्षी तंवर 48 साल की हो गई हैं लेकिन आज तक वो शादी के बंधन में नहीं बंधी हैं। साल 2015 में उनकी शादी को लेकर एक खबर आई थी कि साक्षी तंवर ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है लेकिन बाद इस खुद साक्षी तंवर ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा था कि इस खबर में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। मुझे अभ तक ऐसा कोई नहीं मिला जिससे शादी कर सकूं।

    तब्बू को मिस्टर परफेक्ट का इंतजार

    तब्बू को मिस्टर परफेक्ट का इंतजार

    बॉलीवुड में कई हिट फिल्में कर चुकी एक्ट्रेस तब्बू आज भी अपने पार्टनर का इंतजार कर रही हैं। कई बार अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रही तब्बू को आज भी अपने मिस्टर परफेक्ट का इंतजार है। 48 साल की हो चुकी तब्बू को लगता है कि वो कभी भी सामाजिक परंपरा को निभाने के लिए शादी नहीं करेंगी। आपको बता दें कि अभी भी तब्बू की शादी को लेकर कोई खबर नहीं है।

    2 बच्चों की मां सुष्मिता सेन को आज तक हैं शादी का इंतजार

    2 बच्चों की मां सुष्मिता सेन को आज तक हैं शादी का इंतजार

    बॉलीवुड में कई दिग्गज हस्तियों के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के फैंस को भी उनकी शादी का इंतजार है। 46 की हो चुकी सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स भी रह चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंन दो बच्चों को गोद भी लिया है। आपको बता दें कि कई बार अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहीं सुष्मिता सेन इस वक्त मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं।

    50 पार हैं आशिकी गर्ल अनु अग्रवाल

    50 पार हैं आशिकी गर्ल अनु अग्रवाल

    बॉलीवुड फिल्म आशिकी तो हर किसी को याद होगी। इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के किरदार में दिखीं अनु अग्रवाल 52 साल की हो गई हैं। हालांकि आज तक उन्हें शादी का सुख कभी नहीं मिला है। साल 1999 में अनु अग्रवाल का कार एक्सीडेंड हो गया था जिसके बाद वो 29 दिन तक कोमा में थी। आपको बता दें कि इस वक्त अनु बिहार के मुंगेर में बच्चों को योगा सिखाती हैं।

    43 की उम्र तक भी नहीं मिली शादी की खुशी

    43 की उम्र तक भी नहीं मिली शादी की खुशी

    सनी देओल की फिल्म गदर एक प्रेम कथा से रातों रात फेमस हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के हाथ आज तक पीले नहीं हुए हैं। अपने अफेयर्स को लेकर हमेशा से चर्चा में रहने वाली अमीषा को अभी तक अपने लाइफ पार्टनर का इंतजार है। जिसके साथ वो 7 फेरे लेने बाद शादीशुदा जिंदगी बिता सकें।

    यह भी पढ़ें : करीना कपूर ने शादी के 9 साल पूरे होने पर सैफ संग शेयर की ये फोटो, लिखा- सूप के कटोरे ने जिंदगी बदली

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+