करीना कपूर ने शादी के 9 साल पूरे होने पर सैफ संग शेयर की ये फोटो, लिखा- सूप के कटोरे ने जिंदगी बदली

मुंबई, 16 अक्‍टूबर। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करीना कपूर और एक्‍टर सैफ अली खान की 16 अक्‍टूबर को शादी की 9वीं सालगिरह है।करीना ने इस खास मौके पर सैफ के साथ शुरूआत में बिताए पल की थ्रोबैक फोटो शेयर की है। जिसमें सैफ के साथ करीना भी नजर आ रही है। करीना और सैफ दोनों ही इस फोटो में काफी बदले हुए और क्‍यूट नजर आ रहे है। करीना के शेयर करते ही ये फोटो जमकर वायरल हो रही है। इस पर सेलिब्रेटीज भी कमेंट कर रहे हैं।

करीना ने सैफ के साथ शेयर की ये थ्रो बैक फोटो

करीना ने सैफ के साथ शेयर की ये थ्रो बैक फोटो

करीना ने इस खास मौके पर अपनी ये फोटो अपने इस्‍टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें सैफ अली और करीना दोनों ही बहुत यंग लग रहे है। करीना के आंखों में काजल लगा हुआ और उन्‍होंने वाइट कलर का शूट पहना हुआ है और सैफ ने ब्राउन कलर की शर्ट। करीना सैफ के गले में अपनी बाहे डाले हुए काफी खुश नजर आ रही है। इन दोनों के सामने टेबल पर बाउल में सूप रखा नजर आ रहा है।

करीना ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखी ये पोस्‍ट

करीना ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखी ये पोस्‍ट

करीना ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'एक बार ग्रीस में...वहां सूप का कटोरा था और हम थे और इसने हमारी जिंदगी बदल दी। दुनिया के सबसे हैंडसम आदमी को हैप्पी एनिवर्सरी'। इसके साथ करीना ने दिल वाले इमोजी भी पोस्‍ट किए हैं।

करीना को बहन करिश्‍मा और प्रियंका ने भी किया विश

करीना को बहन करिश्‍मा और प्रियंका ने भी किया विश

सेलिब्रेटीज करीना को उनके इस स्‍पेशल डे पर बधाइयां दे रहे हैं। एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी एंड गॉड ब्लेस'। करीना की बहन करिश्मा कपूर ने लिखा है, 'हमेशा के लिए फेवरेट कपल'।

सैफ अली ने करीना कपूर से की थी दूसरी शादी

सैफ अली ने करीना कपूर से की थी दूसरी शादी

बता दें करीना कपूर ने 16 अक्टूबर 2012 में सैफ अली खान से शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं जिनमें बड़े बेटे का नाम तैमूर और दूसरे बेटे का जहांगीर है। करीना की तो ये पहली शादी थी लेकिन सैफ अली खान की दूसरी। सैफ की पहली शादी एक्‍ट्रेस अमृता सिंह से हुई थी जिनसे एक बेटा इब्राहिम और एक बेटी सारा अली खान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+