Sajid Khan Bigg Boss: साजिद खान पर भड़कीं पायल घोष, बोलीं- 'अगर सलमान खान चाहें तो भी....'
साजिद खान लगातार मीटू विवाद में फंसते ही जा रहे हैं। अब एक्ट्रेस पायल घोष ने साजिद पर अपना गुस्सा जाहिर किया है साथ ही उन्होंने सलमान खान को भी आड़े हाथों लिया।
Payal Ghosh Sajid Khan: फिल्म डायरेक्टर साजिद खान की जब से बिग बॉस शो में एंट्री हुई है तभी से उनकी मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें शो से निकालने की मांग की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ सोना मोहापात्रा से लेकर कई सितारों ने उनके खिलाफ मीटू का आरोप लगाया। हालांकि इसके बावजूद साजिद खान शो का हिस्सा बने हुए हैं। इस बीच हाल ही में एक्ट्रेस पायल घोष ने साजिद खान पर गुस्सा जाहिर किया और उनके शो में टिकने की वजह बताई।

साजिद खान पर भड़कीं पायल घोष
'पटेल की पंजाबी शादी' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस पाायल घोष ने मीटू आरोपी साजिद खान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि आखिर साजिद क्यों अब तक बिग बॉस में टिके हैं। हालांकि एक्ट्रेस यहीं नहीं रूकी उन्होंने बॉलीवुड के दबंग और बिग बॉस के होस्ट सलमान खान पर भी तंज कसा।

'मैंने अपनी आवाज उठाई थी कि दूसरों.... '
पायल घोष ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मीटू मामले में जमकर भड़ास निकाली। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'आप जितना ज्यादा विवादित होंगे, उतना ही ज्यादा आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री में बढ़ावा मिलेगा। मैंने अपनी आवाज उठाई थी कि दूसरों को इस वजह से दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। लेकिन मुझे लगता है लोगों को इससे फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि इंडस्ट्री में इस तरह के लोगों को सपोर्ट किया जाता है। जिस वजह से ये सब हमेशा चलता रहेगा'।

सलमान खान पर भी कसा तंज
पायल घोष यही नहीं रूकी उन्होंने बिग बॉस के होस्ट और दबंग सलमान खान पर भी जमकर निशाना साधा। एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि, 'अगर सलमान खान नहीं चाहेंगे, तो ऐसे किसी की हिम्मत भी नहीं होगी कि किसी को शो में उनकी मर्जी के बिनी लिया जाए। इन सभी चीजों का एक दूसरे से गहरा कनेक्शन है। ये चैनल, सलमान खान और ये सब कंटेस्टेंट्स' भी।

मीटू की वजह से करियर पर पड़ा प्रभाव
पायल घोष अपने उस वक्त को याद किया जब उन्होंने मीटू के खिलाफ आवाज उठाई थी लेकिन इसकी वजह से उनके करियर में काफी प्रभाव पड़ा और उन्हें काम मिलना बंद हो गया। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मुझे नहीं पता ये क्यों हुआ था, लेकिन मुझे लगता है कि चाहे आप एक अच्छे इंसान बनने की कितनी भी कोशिश कर लो, लेकिन कोई ना कोई आपके लिए परेशानी खड़ी कर देता है'।

साजिद खान को शो से निकालने की मांग
आपको बता दें कि साजिद खान पर साल 2018 में मीटू के गंभीर आरोप लगे थे। जिसके बाद अब उनकी एंट्री सलमान खान के शो बिग-बॉस में हुई। हालांकि शो मेकर्स के इस फैसले से कोई भी खुश नहीं है। लगातार सभी एक्ट्रेसेस उन पर खुलकर मीटू का आरोप लगा रही हैं। जिसकी वजह से अब सोशल मीडिया पर तेजी से साजिद को शो से निकालने की मांग की जा रही है। देखना होगा कि आने वाले दिनों में क्या मेकर्स इस पर विचार करेंगे या फिर नहीं।












Click it and Unblock the Notifications