Saiyaara Box Office Collection Predication: डबल डिजिट में होगी 'सैयारा' की ओपनिंग, खुश हो जाएंगे मोहित
Saiyaara Box Office Collection Predication Day 1: अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत फिल्म 'सैयारा' आखिरकार 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था और रिलीज के बाद से ही फिल्म की कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर चर्चाएं तेज हैं। फिल्म को लेकर सकारात्मक माहौल बना हुआ है और अब पहले दिन की कमाई के अनुमान भी सामने आने लगे हैं।
फिल्म समीक्षकों के अनुसार, 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी कमाई कर सकती है। अहान पांडे की यह डेब्यू फिल्म है, इसलिए दर्शकों की उत्सुकता भी चरम पर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म पहले दिन 10 से 12 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है। इस अनुमान से फिल्म के प्रशंसक और निर्माता काफी उत्साहित हैं।

अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि 'सैयारा' पहले दिन की कमाई के मामले में साल 2025 की कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इतना ही नहीं, यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में भी शामिल हो सकती है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म यश राज फिल्म्स के बैनर तले रिलीज हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
बता दें,ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर अपनी पोस्ट में बताया, 'सैयारा' ने देश के बड़े सिनेमा चेन्स में अब तक एक लाख से ज़्यादा टिकटें बेच ली हैं। पीवीआर आइनॉक्स में 78,000 और सिनेपॉलिस में 27,000 टिकटें बिकीं है। वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि फिल्म की पूरे भारत में एक लाख से ज़्यादा टिकटें बेची हैं, इसमें सिंगल थिएटर्स भी शामिल हैं। बात करें एडवांस बुकिंग की तो 'सैयारा' ने 2.69 करोड़ रुपये कमाए हैं। ब्लॉक सीटों के साथ इस फिल्म की कमाई 4.54 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का सेंसर प्रोसेस पूरा हो चुका है और सीबीएफसी ने इसे यू/ए 16+ सर्टिफिकेट दिया है, जिसका मतलब है कि 16 साल से ऊपर के लोग इसे देख सकते हैं, लेकिन 16 से 17 साल के किशोरों को माता-पिता की निगरानी में देखना होगा।












Click it and Unblock the Notifications