Saiyaara Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पैसों की सुनामी लेकर आई 'सैयारा', सातवें दिन भी कूटे पैसे
Saiyaara Box Office Collection Day 7: 18 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म 'सैयारा' ने सिनेमाघरों में 7 दिन पूरे कर लिए हैं। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कमाल कर रही है। 18 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म की कुल कमाई 150 करोड़ रुपये से ज्यादा कर ली है। वीकडेज के बावजूद भी फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन 15.13 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके पहले छठवें दिन 21 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 25 करोड़ रुपये, चौथे दिन 24 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 35.75 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 26 करोड़ रुपये और पहले दिन 21.5 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई 168.88 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्म सैयारा की कमाई और सफलता का मुख्य कारण वर्ड-ऑफ-माउथ है। फिल्म को यूथ को खूब अट्रैक्ट कर रही है। इस फिल्म को स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों को खूब देखने जा रहे हैं। ऐसे में फिल्म की कमाई में वीकडेज मे भी गिरावट देखने को नहीं मिल रही है।
अनीत पड्डा और अहान पांडे की यह फिल्म अपनी रिलीज के बाद से ही कमाई को लेकर चर्चा में है। 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर तेजी से कमाई की है। फिल्म ने अब तक अपना बजट निकाल लिया है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म का कुल बजट 60 करोड़ रुपये है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म जल्द ही अपना 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म का बज सोशल मीडिया में बना हुआ है। ऐसे में यंगस्टर्स भारी संख्या में सैयारा देखने पहुंच रहे हैं। हालांकि अब ये देखने वाली बात होगी कि फिल्म मंडे टेस्ट में पास होती है या फिर फेल होती है। मोहित सूरी की ये फिल्म भी उनकी आशिकी 2 की तरह बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। मेकर्स की स्ट्रैटजी ने फिल्म को सक्सेस दिलाने में मदद की है।












Click it and Unblock the Notifications